लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड: मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के सहयोगी मधु और अश्विनी पांच दिन की CBI रिमांड पर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 21, 2018 16:52 IST

इससे पहले मंगलवार (20 नवंबर) को बिहार सरकार की पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा ने बेगूसराय की एक अदालत में पहुंचकर सरेंडर किया था।

Open in App

मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार आरोपी मधु और अश्विनी को बुधवार (21 नवंबर) को पांच दिन के हिरासत में भेजा गया। अश्विनी नाम के फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद एक नया खुलसा हुआ है। पूछताछ के दौरान अश्विनी ने बताया कि शोषण कांड में लड़कियों को इंजेक्शन देता था।यह इंजेक्शन लगाने से लड़कियों को दर्द कम होता था और नींद आने लगती थी। अश्विनी ने बताया कि वह अक्सर शेल्टर होम विजिट के लिए जाया करता था। वहां वह लड़कियों को ड्रग के इंजेक्शन देता था। खबरों कि मानें तो यह डॉक्टर मुजफ्फरपुर के कुरहनी ब्लॉक में अपना एक क्लिनिक भी चलाता था। 

इससे पहले मंगलवार (20 नवंबर) को बिहार सरकार की पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा ने बेगूसराय की एक अदालत में पहुंचकर सरेंडर किया था। पूर्व मंत्री बीते कई दिनों से फरार चल रही थीं। जिसे लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार पुलिस को जमकर फटकार लगाई थी। तब मंजू वर्मा को पकड़ने की कवायदें तेज कर दी गई थी।

 कुछ मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक मंजू वर्मा अपने एक रिश्तेदार के यहां नेपाल में छिपी हुईं थी। सरेंडर करने के 2 घंटे बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा में जेल भेज दिया गया। 

क्या है मुजफ्फरपुर शेल्टर होम पूरा मामला?

बता दें कि टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस (टीस) मुंबई की टीम जब जनवरी माह में सोशल ऑडिट करने पहुंची तो बालिका गृह में कई स्तर पर गडबडी मिली। मुजफ्फरपुर से मधुबनी, मोकामा और पटना भेजी गईं बच्चियों का मेडिकल टेस्ट कराया गया तो हकीकत सामने आई। 44 में से 42 बच्चियों का मेडिकल कराया गया, जिनमें 29 से यौन शोषण की पुष्टि हुई थी। बालिका गृह के संचालन की जिम्मेदारी सेवा संकल्प समिति को 2013 में सौंपी गई थी। 

टॅग्स :मुजफ्फरपुर बालिका गृह बलात्कार मामलाबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब