लाइव न्यूज़ :

Mustafabad seat Results: मुस्लिम बाहुल्य इलाका मुस्तफाबाद सीट से BJP उम्मीदवार जगदीश प्रधान 29 हजार वोटों से आगे, सबसे ज्यादा वोटों के अंतर से बढ़त

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 11, 2020 12:00 IST

Mustafabad seat Results: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 रिजल्ट: उत्तर पूर्व दिल्ली लोकसभा की मुस्तफाबाद सीट से चुनावी मैदान में बीजेपी से जगदीश प्रधान, आप से हाजी युनूस और कांग्रेस से अली मेहंदी दावेदारी चुनावी मैदान में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव आयोग के मुताबिक पूरे दिल्ली में मतदान 62.59 प्रतिशत हुआ था।दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 की मतगणना शुरू हो गई है। मतगणना शुरू होने के साथ ही हर सीट पर रुझान आने लगे हैं। इसी बीच मुस्लिम बाहुल्य इलाका मुस्तफाबाद सीट चर्चा में आ गया है। यहां से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जगदीश प्रधान 29 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। यह अभी तक के सर्वाधिक वोटों के अंतर से बढ़त है। आम आदमी पार्टी  के उम्मीदवार हाजी युनूस पीछे चल रहे हैं। (चुनाव आयोग का डाटा 11 बजकर 47 मिनट तक) शुरुआती रुझान में जगदीश प्रधान पहले रेस में पीछे थे, लेकिन अब वह काफी वोटों आगे आ गए हैं। इस इलाके में वोटिंग प्रतिशत भी 70.55 फीसदी था। चुनाव आयोग के मुताबिक पूरे दिल्ली में मतदान 62.59 प्रतिशत हुआ था।

चुनाव आयोग  के मुताबिक तीनों उम्मीदवारों को कितने वोट (चुनाव आयोग का डाटा 11 बजकर 47 मिनट तक) 

-बीजेपी जगदीश प्रधान - 48211 वोट     - आम आदमी पार्टी  उम्मीदवार हाजी युनूस- 18094 वोट - कांग्रेस अली मेहंदी दावेदारी- 1241

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020:  62.59 फीसदी हुआ मतदान

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 के लिए 8 फरवरी को वोटिंग हुए थे। चुनाव आयोग के मुताबिक मतदान 62.59 प्रतिशत हुआ था। साल  2015 में विधानसभा चुनाव में 67.47 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतदान एक ही चरण में हुआ था। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित हैं। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020मुस्तफाबादभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

क्राइम अलर्टPunjab: जालंधर में AAP नेता लकी ओबेरॉय की हत्या, गुरुद्वारे के बाहर हमलावरों ने मारी गोली

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत