लाइव न्यूज़ :

बोले केंद्रीय मंत्री वीके सिंह, AMU में जिन्ना की तस्वीर चाहने वाले मुसलमान अपने पूर्वजों का कर रहे हैं अपमान

By भाषा | Updated: May 7, 2018 03:52 IST

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर पर विवाद छिड़ गया था जिसे भाजपा नेताओं ने हटाने की मांग की है।

Open in App

नई दिल्ली, 7 मईः जिन्ना विवाद में दखल देते हुए केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान के संस्थापक की तस्वीर को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में लगाने का समर्थन करने वाले मुसलमान अपने पूर्वजों का अपमान कर रहे हैं, जिन्होंने जिन्ना की विचारधारा को ठुकरा दिया था। विदेश राज्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखे एक पोस्ट में कहा कि आज अपने पूर्वजों के कारण वे भारतीय हैं।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर पर विवाद छिड़ गया था जिसे भाजपा नेताओं ने हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि जनता के धन से बने संस्थान में भारत विभाजन के जिम्मेदार व्यक्ति की तस्वीर लगाना स्वीकार्य नहीं है।

उधर, उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने भी इसी मुद्दे पर आज अलीगढ़ में कहा कि जिन्ना ने देश को बर्बाद किया था। वीके सिंह ने कहा, 'अगर आप मुसलमान नहीं है और इस कारण तस्वीर लगाने का समर्थन करते हैं कि इसके खिलाफ प्रदर्शन आपकी स्वतंत्रता को खत्म करता है तो आपको सोचना चाहिए कि क्या आप अपने घर की दीवारों पर ऐसे व्यक्ति की तस्वीर लगाना चाहेंगे जिसके हाथ आपके सगे लोगों के खून से सने हों।' 

मंत्री ने कहा, 'नि:संदेह स्वतंत्रता हर किसी का अधिकार है। लेकिन हम भूल जाते हैं कि इसे हासिल करने के लिए कितने लोगों ने खून बहाया। आप जिस तरीके से अपनी स्वतंत्रता का इस्तेमाल कर रहे हैं क्या उससे वे गौरवान्वित महसूस करेंगे?' 

पूर्व सेना प्रमुख ने कहा, 'अगर आप मुसलमान हैं और अपनी दीवारों पर जिन्ना की तस्वीर देखना चाहते हैं तो यह आपके पूर्वजों का घोर अपमान है जिन्होंने उनकी विचारधारा ठुकरा दी थी। आप उनके कारण आज भारतीय हैं।' उधर, उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज अलीगढ़ में कहा कि जिन्ना ने देश को बर्बाद किया था। साथ ही उन्होंने कहा कि बंटवारे के समय हिन्दू, मुस्लिम, सिख एवं ईसाई सभी वर्गों को भारी नुकसान हुआ था। उन्होंने कहा कि जितने भी महापुरूष भारत देश में पैदा हुए उन्होंने सुशासन की स्थापना के लिए काम किया था। 

टॅग्स :अलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी (एमयु)उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप