लाइव न्यूज़ :

केरल में मुस्लिम महिलाओं ने दिया पैतृक विरासत से जुड़े शरिया कानून को चुनौती, एक को मिली जीत, दूसरे की याचिका सुप्रीमकोर्ट ने की स्वीकार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 19, 2023 16:54 IST

केरल के अलापुज्झा की स्थानीय अदालत ने एक मुस्लिम व्यक्ति को अपने तीन वर्षीय पोते को गुजाराभत्ता देने का आदेश दिया है। जबकि इस्लामी शरिया कानून के अनुसार किसी दिवंगत व्यक्ति की पत्नी और बच्चे का मृतक की पैतृक जायदाद में हिस्सा नहीं होता।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के अलापुज्झा की स्थानीय अदालत ने इस्लामी शरिया कानून के खिलाफ फैसला दिया हैअदालत ने एक मुस्लिम व्यक्ति को आदेश दिया है कि वो तीन वर्षीय पोते को गुजाराभत्ता देंशरिया के अनुसार किसी दिवंगत व्यक्ति की पत्नी और बच्चे का पैतृक जायदाद में हिस्सा नहीं होता है

तिरुवनंतपुरम: केरल के अलापुज्झा की स्थानीय अदालत ने एक मुस्लिम व्यक्ति को अपने तीन वर्षीय पोते को गुजाराभत्ता देने का आदेश दिया है। बच्चे के पिता का वर्ष 2020 में देहांत हो गया था। मेवेलिक्कारा परिवार अदालत के जज हफीज मोहम्मद ने प्रतिवादी कुंजुमन को 13 मार्च को दिए फैसले में आदेश दिया कि वो अपने तीन वर्षीय मुजीब को गुजाराभत्ता दें।

मलयालम मनोरमा डॉट काम के अनुसार इस फैसले को लेकर स्थानीय स्तर पर काफी चर्चा हो रही है क्योंकि इस्लामी शरिया कानून के अनुसार किसी दिवंगत व्यक्ति की पत्नी और बच्चे का मृतक की पैतृक जायदाद में हिस्सा नहीं होता। मुजीब की विधवा हैरुन्निसा ने अदालत में गुजाराभत्ता दिलाए जाने के लिए याचिका दायर की थी जिसपर सुनवाई करते हुए जज ने उनके हक में फैसला दिया।

स्थानीय अदालत के अनुसार तीन वर्षीय मुजीब के दादा हर महीने 5000 रुपये गुजाराभत्ता देंगे जबतक कि मुजीब 18 साल का नहीं हो जाता। हालाँकि इस मामले में अदालत ने हैरुन्निसा के लिए कोई विशेष राहत नहीं प्रदान की। मेहरुन्निसा ने अपने ससुर से दहेज में दिये गये गहने और पैसे वापस करने की भी माँग की है।

मलयालम मनोरमा के अनुसार केरल के ही एक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भी मुस्लिम महिला को मिलने वाली विरासत से जुड़े मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाया।

सुप्रीम कोर्ट के जज कृष्णा मुरारी और संजय कौल की पीठ ने 68 वर्षी बुशरा अली की याचिका पर स्वीकार कर ली है। बुशरा की माँग है कि उन्हें पैतृक जायदाद में बराबर हिस्सा दिया जाना चाहिए। बुशरा के 11 भाई-बहन हैं। बुशरा के माता-पिता डॉक्टर सलीम और सुहरा ने अपनी जायदाद में बेटों से आधा हिस्सा बेटियों को दिया। बुशरा इसके खिलाफ स्थानीय अदालत में गयीं तो कोर्ट ने इसे इस्लामी विरासत कानून के अनुकूल फैसला बताया।

स्थानीय अदालत के फैसले के बाद बुशरा को उनके माता-पिता की जायदाद का 4.82 प्रतिशत मिलेगा। जायदाद को बराबर बाँटने पर बुशरा को 10 प्रतिशत जायदाद मिलेगी।  सुप्रीम कोर्ट ने बुशरा की याचिका स्वीकार करते हुए प्रतिवादियों को इस मसले पर अपना पक्ष रखने के लिए चार हफ्ते का समय दिया है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार सुप्रीम कोर्ट द्वारा बुशरा की याचिका स्वीकार करने से यह संकेत मिला है कि अदालत इस मसले को बराबरी के सिद्धान्त के तहत ले रही है।

टॅग्स :केरलइस्लाम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप