लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर के लिए चंदा कर रही है मुस्लिम महिला, बोली- खुशकिस्मती है कि हम मंदिर बनते देख पा रहे हैं

By अनुराग आनंद | Updated: January 20, 2021 09:08 IST

राम मंदिर के लिए चंदा कर रही जाहरा बेगम इस बात पर जोर देती हैं कि भारत की सच्ची भावना परंपरा और विविधता में एकता है।

Open in App
ठळक मुद्देपेशे से एक ट्रस्ट चलाने वाली ताहरी दोनों कौम के बीच भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए ऐसा कर रही हैं। साहरा बेगम ने कहा कि मुसलमान 10 रुपए से लेकर अपनी सामर्थ्य के अनुसार फंड में योगदान कर सकता है। 

लखनऊ: अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए तैयारी चल रही है। गांव-गांव से मंदिर निर्माण के लिए चंदा करने का अभियान राजनैतिक व गैरराजनीतिक दलों व संगठनों ने शुरू कर दिया है। हर क्षेत्र से जुड़े लोग राम मंदिर के नाम पर दान देने के लिए आगे आए हैं। 

इस बीच एक अच्छी खबर यह है कि राम मंदिर निर्माण के लिए मुस्लिम महिला जाहरा बेगम भी चंदा जुटा रही है। जाहरा तहेरा भारत के गंगा-जमुनी तहजीब के मिशाल को पेश कर रही हैं। पेशे से एक ट्रस्ट चलाने वाली ताहरी दोनों कौम के बीच भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए ऐसा कर रही हैं। 

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, जाहरा ने कहा कि 'मुस्लिम समुदाय सहित सभी समुदायों के लोग विनायक चतुर्थी, दशहरा एवं राम नवमी की पूजा के लिए हिंदू भाई-बहनों का सहयोग करेंगे।' जाहरा इस बात पर जोर देती हैं कि भारत की सच्ची भावना परंपरा और विविधता में एकता है।

मुस्लिम वर्ग के लोग भी आगे बढ़कर चंदा जमा करें-

साथ ही जाहरा ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए उन्होंने मुस्लिम समुदाय से चंदा देने सहित सभी संभावित तरीकों से मदद करने की अपील की है। जाहरा चाहती हैं कि मुस्लिम समुदाय के लोग इस अभियान में बढ़चढ़कर हिस्सा लें और मंदिर निर्माण में चंदा देकर सहयोग करें। इसके लिए साहरा ने कहा कि मुसलमान 10 रुपए से लेकर अपनी सामर्थ्य के अनुसार फंड में योगदान कर सकता है। 

वर्षों तक गांवों, दूर-दराज के इलाकों में काम किया-

जाहरा ने बताया है कि वर्षों तक गांवों, दूर-दराज के इलाकों में काम किया है और उन्होंने पाया कि करीब सभी गांवों में मस्जिदों, ईदगाह और कब्रिस्तान के निर्माण के लिए हिंदुओं ने दान स्वरूप मुस्लिम समुदाय को जमीनें दी हैं। उन्होंने कहा कि गैर-मुस्लिम समुदाय ने अपनी मरजी से खेती योग्य अपनी जमीन मुस्लिमों को दान की हैं। जमीन देने के अलावा हिंदुओं ने मस्जिद, ईदगाह और कब्रिस्तान के निर्माण में सहयोग भी किया है। 

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र