लाइव न्यूज़ :

गुजरात के लोथल में भारत के समुद्री इतिहास पर संग्रहालय स्थापित किया जाएगा

By भाषा | Updated: June 16, 2021 19:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जून संस्कृति मंत्रालय जहाजरानी और बंदरगाह मंत्रालय (एमओएसपीडब्ल्यू) के सहयोग से गुजरात के लोथल में देश के 5,000 साल के समुद्री इतिहास को समर्पित एक संग्रहालय स्थापित करेगा। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

दोनों मंत्रालयों ने गुजरात के लोथल में ‘राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर के विकास में सहयोग के लिए’ बुधवार को सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

संस्कृति मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक, लोथल में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) स्थल के आसपास के क्षेत्र में विश्व स्तरीय प्रतिष्ठान विकसित किया जाएगा। लोथल, अहमदाबाद से करीब 80 किलोमीटर दूर है।

एनएमएचसी को एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा जहां भारत की समुद्री विरासत - प्राचीन से आधुनिक समय तक - प्रदर्शित की जाएगी और देश की समुद्री विरासत के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए नवीनतम तकनीक का उपयोग किया जाएगा।

एमओएसपीडब्ल्यू के तहत सागरमाला कार्यक्रम की अनूठी और नवीन परियोजना श्रेणी के अंतर्गत एनएमएचसी परियोजना को लिया गया है। गुजरात सरकार ने सारगवाड़ा गांव में 375 एकड़ जमीन को 99 साल के लिए सांकेतिक दर पर एमओएसपीडब्ल्यू को पट्टे पर दिया है।

संस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा, “यह परिसर भारत की हजारों साल पुरानी समुद्री ताकत को प्रदर्शित करेगा।” मास्टर प्लान और अपेक्षित डिजाइन तैयार करने के लिए जाने-माने आर्किटेक्ट हाफिज कॉन्ट्रैक्टर को ‘प्रिंसिपल प्रोजेक्ट कंसल्टेंट’ के रूप में चुना गया है।

राष्ट्रीय समुद्री विरासत संग्रहालय में लाइटहाउस संग्रहालय, विरासत थीम पार्क, संग्रहालय-थीम होटल, समुद्री थीम पर आधारित ईको-रिजॉर्ट और समुद्री संस्थान समेत अन्य ढांचे होंगे जिन्हें चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा।

एनएमएचसी की खास बात यह है कि इसमें प्राचीन लोथल शहर का पुन:निर्माण किया जाएगा जो सिंधू घाटी सभ्यता में अहम शहरों में शामिल था।

एमओपीएसडब्ल्यू मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा, “ एनएमएचसी को देश में अपनी तरह के पहले संग्रहालय के तौर पर विकसित किया जाएगा जो भारत की समुद्री विरासत की धरोहर को समर्पित होगा और भारत के समृद्ध एवं विविध समुद्री गौरव को प्रदर्शित करेगा।”

यह संग्रहालय परियोजना शुरू होने के बाद तीन साल में पूरी हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग