लाइव न्यूज़ :

Murshidabad violence: '400 से अधिक हिंदुओं को भागने पर मजबूर किया गया, बंगाल जल रहा है', हिंसा के बीच भाजपा का बड़ा दावा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 13, 2025 16:21 IST

Open in App

Murshidabad violence News: पश्चिम बंगाल के विपक्ष के नेता और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया है कि वक्फ (संशोधन) अधिनियम के क्रियान्वयन को लेकर मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा के परिणामस्वरूप 400 से अधिक हिंदू अपने घरों से भागने को मजबूर हुए हैं। पुलिस ने हिंसा भड़काने के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार किया है और कलकत्ता हाईकोर्ट ने इलाके में केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया है।

अधिकारी ने अपनी एक्स पोस्ट पर तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, "धर्मांध कट्टरपंथियों के डर से मुर्शिदाबाद के धुलियान से 400 से अधिक हिंदू नदी पार कर पार लालपुर हाई स्कूल, देवनापुर-सोवापुर जीपी, बैसनबनगर, मालदा में शरण लेने को मजबूर हुए। बंगाल में धार्मिक उत्पीड़न वास्तविक है।"

उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा, "टीएमसी की तुष्टिकरण की राजनीति ने कट्टरपंथी तत्वों को बढ़ावा दिया है। हिंदुओं का शिकार किया जा रहा है, हमारे लोग अपनी ही धरती पर जान बचाने के लिए भाग रहे हैं! कानून और व्यवस्था को इस तरह से खराब होने देने के लिए राज्य सरकार को शर्म आनी चाहिए।"

भाजपा नेता ने केंद्रीय सुरक्षाबलों से हिन्दुओं की रक्षा करने की अपील की है। उन्होंने लिखा, "मैं जिले में तैनात केंद्रीय अर्धसैनिक बलों, राज्य पुलिस और जिला प्रशासन से इन विस्थापित हिंदुओं की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने और इस जिहादी आतंक से उनकी जान बचाने का आग्रह करता हूं। बंगाल जल रहा है। सामाजिक ताना-बाना टूट चुका है। बस, बहुत हो गया।" 

टॅग्स :शुभेंदु अधिकारीपश्चिम बंगालमुर्शिदाबादBJPममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?