लाइव न्यूज़ :

मुर्शिदाबाद हिंसा: हरगोबिंदो दास और बेटे चंदन को 13 लोगों ने घर से खींचकर बाहर निकाला और परिवार के सामने कुल्हाड़ी से काट डाला, पुलिस ने 900 पृष्ठ के आरोपपत्र में कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 7, 2025 20:20 IST

Murshidabad violence: अप्रैल में मुस्लिम बहुल जिले में वक्फ (संशोधन) अधिनियम को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की सांप्रदायिक हिंसा में मारे गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देहत्या के बाद आरोपी व्यक्ति कैसे भागने में कामयाब रहे।अधिकारी ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। सेंधमारी, दंगा करने और हत्या करने का आरोप लगाया गया है।

कोलकाताः पुलिस ने अपने 900 पृष्ठ के आरोपपत्र में कहा है कि मुर्शिदाबाद में सांप्रदायिक हिंसा के दौरान हरगोबिंदो दास और उनके बेटे चंदन को पहले उनके घर से खींचकर बाहर निकाला गया और फिर उनके परिवार के सामने कुल्हाड़ी से दोनों की हत्या कर दी गई। एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को जंगीपुर अदालत में दायर किए गए आरोपपत्र में तेरह लोगों के नाम हैं। जाफराबाद के बेतबोना गांव के हरगोबिंदो और चंदन उन तीन लोगों में शामिल थे, जो अप्रैल में मुस्लिम बहुल जिले में वक्फ (संशोधन) अधिनियम को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की सांप्रदायिक हिंसा में मारे गए थे।

अधिकारी ने कहा कि इन 13 लोगों पर शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अलावा भारतीय न्याय संहिता के तहत घर में अनधिकार प्रवेश, घर में सेंधमारी, दंगा करने और हत्या करने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपपत्र में यह भी विस्तार से बताया गया है कि हत्या के बाद आरोपी व्यक्ति कैसे भागने में कामयाब रहे।

अधिकारी ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि मामले की सुनवाई जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। मुर्शिदाबाद में आठ से 12 अप्रैल तक हुए सांप्रदायिक दंगे में संपत्तियों को व्यापक नुकसान पहुंचा, जिसके बाद कलकत्ता उच्च न्यायालय ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की तैनाती का आदेश दिया था। हिंसा के सिलसिले में जिले के विभिन्न पुलिस थानों में 60 से अधिक प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने अब तक 300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।

टॅग्स :पश्चिम बंगालमुस्लिम लॉ बोर्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां