लाइव न्यूज़ :

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हत्या के मामले में कोर्ट ने CBI को लगाई फटकार

By भाषा | Updated: October 22, 2019 05:16 IST

उन्नाव मामलाः जिला न्यायाधीश धर्मेश शर्मा ने बंद कमरे में सुनवाई के दौरान केंद्रीय जांच एजेंसी से पूछा कि अभी तक फोन पर बातचीत का पूरा ब्योरा अभिलेख में क्यों नहीं रखा गया है, जो अप्रैल 2018 से उसके कब्जे में था। मामले की गोपनीय जानकारी रखने वाले एक वकील ने यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देएक स्थानीय अदालत ने सोमवार को उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के पिता की न्यायिक हिरासत में हुई कथित हत्या के मामले में सीबीआई से पीड़िता के चाचा के मोबाइल फोन पर हुई बातचीत का पूरा ब्यौरा जमा करने के लिए कहा। इसके साथ ही अदालत ने इस मामले में सीबीआई द्वारा अभिलेखों में साक्ष्यों की अधूरी जानकारी देने के लिए उसे फटकार लगाई।

एक स्थानीय अदालत ने सोमवार को उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के पिता की न्यायिक हिरासत में हुई कथित हत्या के मामले में सीबीआई से पीड़िता के चाचा के मोबाइल फोन पर हुई बातचीत का पूरा ब्यौरा जमा करने के लिए कहा। इसके साथ ही अदालत ने इस मामले में सीबीआई द्वारा अभिलेखों में साक्ष्यों की अधूरी जानकारी देने के लिए उसे फटकार लगाई।

जिला न्यायाधीश धर्मेश शर्मा ने बंद कमरे में सुनवाई के दौरान केंद्रीय जांच एजेंसी से पूछा कि अभी तक फोन पर बातचीत का पूरा ब्योरा अभिलेख में क्यों नहीं रखा गया है, जो अप्रैल 2018 से उसके कब्जे में था। मामले की गोपनीय जानकारी रखने वाले एक वकील ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अदालत ने 25 अक्टूबर तक पीड़िता के चाचा के फोन पर हुई बातचीत के विवरणों की प्रतिलिपि मुहैया कराने के लिए कहा। अदालत ने पीड़िता के चाचा से सवाल-जवाब के दौरान यह बात कही। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने 2017 में कथित रूप से पीड़ित महिला के साथ बलात्कार किया था।

अदालत ने सेंगर पर बलात्कार के मामले में आरोप तय किए हैं। पीड़िता के पिता पर कथित रूप से विधायक और उनके सहयोगियों ने हमला किया था और उस पर अवैध हथियार रखने का मुकदमा किया गया। उनकी न्यायिक हिरासत में रहते हुए नौ अप्रैल 2018 को मौत हो गई थी। अदालत ने हत्या के मामले में 11 लोगों के खिलाफ आरोप तय किए हैं। 

टॅग्स :उन्नाव गैंगरेपसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब