लाइव न्यूज़ :

नगर निगम चुनाव 2026ः बीएमसी में 1729, लातूर में 359, ठाणे में 649 उम्मीदवार मैदान में?, बीजेपी ने 96 और कांग्रेस ने 150 बागी को मनाया, देखिए शहरवार सूची

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 3, 2026 13:09 IST

Municipal Corporation Elections 2026: नामांकन वापसी के बाद चुनावी तस्वीर स्पष्ट हो गई है और अब 1,729 उम्मीदवार निकाय चुनाव में मुकाबला करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देMunicipal Corporation Elections 2026: 23 निर्वाचन अधिकारियों के (आरओ) कार्यालयों में सुनिश्चित की गई। Municipal Corporation Elections 2026: सभी 150 बागी उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस ले लिये हैं।Municipal Corporation Elections 2026: अपने 96 बागी उम्मीदवारों से नामांकन वापस कराने में सफल रही है।

मुंबईः बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के चुनाव के लिए शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे नामांकन वापस लेने की समय-सीमा समाप्त होने तक 453 नामांकन पत्र वापस लिये जाने के बाद कुल 1,729 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। बीएमसी ने एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। विज्ञप्ति के अनुसार, चुनाव चिह्नों का आवंटन तीन जनवरी को सुबह 11 बजे से किया जाएगा, जिसके बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। विज्ञप्ति के अनुसार, नामांकन वापसी की प्रक्रिया शुक्रवार को सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक 23 निर्वाचन अधिकारियों के (आरओ) कार्यालयों में सुनिश्चित की गई। नामांकन वापसी के बाद चुनावी तस्वीर स्पष्ट हो गई है और अब 1,729 उम्मीदवार निकाय चुनाव में मुकाबला करेंगे।

लातूर नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन पत्र वापस लिये जाने की समय-सीमा समाप्त होने के बाद कुल 359 उम्मीदवार मैदान में हैं। एक अधिकारी ने बताया कि ठाणे नगर निगम चुनाव में कुल 649 उम्मीदवार चुनाव में भाग लेंगे। इस बीच, कांग्रेस ने शुक्रवार को दावा किया कि नागपुर निकाय चुनाव में पार्टी के सभी 150 बागी उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस ले लिये हैं,

जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा कि वह अपने 96 बागी उम्मीदवारों से नामांकन वापस कराने में सफल रही है। कांग्रेस ने कहा कि 10 से अधिक पूर्व पार्षदों समेत पार्टी के करीब 150 नेताओं ने शुक्रवार को अपने नामांकन पत्र वापस ले लिये। भाजपा की नागपुर इकाई के अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व से चर्चा के बाद 96 नामांकन वापस कराए गए हैं।

टॅग्स :बृहन्मुंबई महानगरपालिकानागपुरThane Municipal Corporationशिव सेनाराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेसदेवेंद्र फड़नवीसअजित पवारएकनाथ शिंदेराहुल गांधीमहाराष्ट्रRahul GandhiMaharashtra
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?