लाइव न्यूज़ :

मुंबई : पश्चिम रेलवे ने ‘स्लो कॉरिडोर’ पर 15 डिब्बों वाली लोकल ट्रेन सेवा की शुरुआत की

By भाषा | Updated: June 28, 2021 13:26 IST

Open in App

मुंबई, 28 जून पश्चिम रेलवे ने अंधेरी और विरार स्टेशनों के बीच सोमवार से अपने ‘स्लो कॉरिडोर’ पर 15 डिब्बों की लोकल ट्रेन की सेवा शुरू की है। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि अब तक पश्चिम रेलवे केवल ‘फास्ट कॉरिडोर’ पर ही 15 डिब्बों वाली उपनगरीय ट्रेन सेवा का परिचालन कर रहा था। इस कदम से ट्रेन सेवाओं में सवारी क्षमता में 25 प्रतिशत की वृद्धि होगी। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने पीटीआई-भाषा को बताया कि सोमवार से 25 नयी सेवाओं के जुड़ने से पश्चिम रेलवे उपनगरीय मार्ग पर 15 डिब्बों वाली उपनगरीय ट्रेन सेवाओं की कुल संख्या 79 हो गई है।

पश्चिम रेलवे (दक्षिण मुंबई में) चर्चगेट और (पड़ोस के पालघर में) दहानू स्टेशनों के बीच कुल 1,367 उपनगरीय ट्रेन सेवाएं संचालित करता है। ठाकुर ने कहा कि पश्चिम रेलवे ने 13 डाउन और 12 अप सेवाओं सहित 25 उपनगरीय ट्रेन सेवाओं को 12 डिब्बों से 15 डिब्बों वाली सेवा में बदल दिया है। इनमें से 18 सेवाएं ‘स्लो कॉरिडोर’ पर और सात उपनगरीय ट्रेन नेटवर्क के ‘फास्ट कॉरिडोर’ पर संचालित की जाएंगी।

पश्चिम रेलवे ने रविवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘12 डिब्बों वाली ट्रेन सेवा को 15 डिब्बों वाली सेवा में बदलने से यात्रियों को बहुत फायदा होगा, क्योंकि इससे इन ट्रेन सेवाओं की वहन क्षमता में 25 प्रतिशत की वृद्धि होगी।’’

‘स्लो कॉरिडोर’ पर 15 डिब्बों वाली ट्रेनों के संचालन के लिए, पश्चिम रेलवे ने अंधेरी और विरार के बीच 14 रेलवे स्टेशनों पर 27 प्लेटफार्मों का विस्तार किया है। उपनगरीय लोकल ट्रेनों में भीड़भाड़ कम करने के उद्देश्य से, पश्चिम रेलवे ने 2009 में मुंबई में 15 डिब्बों की पहली ट्रेन सेवा शुरू की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण