लाइव न्यूज़ :

Mumbai Toll Tax Exemption: महाराष्ट्र कैबिनेट ने हल्के वाहनों के लिए मुंबई प्रवेश टोल माफ किया, विधानसभा चुनावों से पहले बड़ा फैसला

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: October 14, 2024 12:27 IST

मुंबई से आने-जाने वाले छोटे वाहनों के यात्रियों को सभी पांच टोल नाकों से छूट दी जाएगी। टोल-मुक्त होने वाले टोल प्लाजा में दहिसर टोल नाका, मुलुंड टोल नाका, वाशी टोल नाका, ऐरोली टोल नाका और आनंद नगर टोल नाका शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र कैबिनेट ने हल्के वाहनों के लिए मुंबई प्रवेश टोल माफ किया इस पहल का उद्देश्य यात्रियों के वित्तीय बोझ को कम करनामुंबई से आने-जाने वाले छोटे वाहनों के यात्रियों को सभी पांच टोल नाकों से छूट दी जाएगी

मुंबई:महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को घोषणा की कि शहर के प्रवेश द्वारों पर स्थित सभी पांच टोल प्लाजा पर हल्के वाहनों के लिए मुंबई प्रवेश टोल मंगलवार रात 12 बजे से माफ कर दिया जाएगा। यह निर्णय महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले आया है।

मुंबई से आने-जाने वाले छोटे वाहनों के यात्रियों को सभी पांच टोल नाकों से छूट दी जाएगी। टोल-मुक्त होने वाले टोल प्लाजा में दहिसर टोल नाका, मुलुंड टोल नाका, वाशी टोल नाका, ऐरोली टोल नाका और आनंद नगर टोल नाका शामिल हैं। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों के वित्तीय बोझ को कम करना और इस दिवाली और आगामी त्यौहारी सीजन के दौरान शहर में सुगम यात्रा की सुविधा प्रदान करना है। हालांकि अटल सेतु पुल को इस टोल छूट से बाहर रखा गया है।

 इस साल की शुरुआत में हर तीन साल में निर्धारित वृद्धि के तहत हल्के वाहनों के लिए टोल को बढ़ाकर 45 रुपये कर दिया गया था। वर्ष 2000 से मुंबई के लोग शहर के प्रवेश बिंदुओं पर टोल का भुगतान कर रहे हैं, यह महाराष्ट्र सरकार द्वारा क्षेत्र में फ्लाईओवर के निर्माण से जुड़ी लागतों की भरपाई के लिए लागू किया गया एक उपाय है। प्रतिदिन छह लाख से अधिक वाहन मुंबई में प्रवेश करते हैं और बाहर निकलते हैं।

इससे पहले मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कई बार टोल-माफी का मुद्दा उठाया था जिसके चलते मनसे कार्यकर्ताओं ने शहर के कई टोल प्लाजा पर विरोध प्रदर्शन भी किया था। उन्होंने राज्य सरकार से मुंबई में आने-जाने वाले वाहनों का हिसाब मांगा और टोल नाका बंद करने की मांग की। यह नियम केवल कारों और एसयूवी पर लागू होता है। 

महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (MSRDC) द्वारा शिवसेना-भाजपा शासन के दौरान बनाए गए 45 रुपये के टोल पर ही टोल लगाया जा रहा है। पूर्व भाजपा नेता किरीट सोमैया जिन्होंने कई बार टोल शुल्क का विरोध किया था।

इस फैसले के बाद किरीट सोमैया ने कहा, "मोदी सरकार ने जीएसटी लागू किया और मुंबई ऑक्ट्रोई नाका मुक्त बनाया। अब महायुति सरकार टोल नाका मुक्त मुंबई बना रही है (केवल भारी वाहनों को टोल देना होगा)। हम इस निर्णय का स्वागत करते हैं।"

टॅग्स :महाराष्ट्रएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

क्राइम अलर्टपरतवाड़ा यौन शोषण कांडः उधारी के पैसे के फेर में उजागर सेक्स कांड, अयान की 8 लड़कियों से दोस्ती और 2 के साथ बनाए शारीरिक संबंध?, दोस्तों ने ही वायरल किए वीडियो

क्राइम अलर्ट9 अंक को शुभ मानता था ढोंगी बाबा अशोक खरात?, गाड़ी का नंबर 6453, जोड़ 18 होता और आगे 18 करने पर 9?, कई लोगों को धोखा

क्राइम अलर्टअचलपुर-परतवाड़ा यौन उत्पीड़नः हिंदू-मुस्लिम विवाद भड़काने की कोशिश?, भाजपा नेता नवनीत राणा पर अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष प्यारे खान ने लगाया आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश