लाइव न्यूज़ :

मुंबई : पबजी खेलने के लिए मां के बैंक खाते से दस लाख रुपये खर्च करने के बाद घर से भाग गया किशोर

By भाषा | Updated: August 27, 2021 20:00 IST

Open in App

पबजी खेलने के लिए ऑनलाइन लेन-देन के माध्यम से कथित तौर पर दस लाख रुपये खर्च करने की खातिर अभिभावकों के डांटने पर जोगेश्वरी इलाके में 16 वर्षीय एक किशोर अपने घर से भाग गया। यह जानकारी शुक्रवार को पुलिस ने दी। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने भागे हुए किशोर का पता बृहस्पतिवार की दोपहर को अंधेरी (पूर्व) में महाकाली केव्स इलाके में लगाया और उसे उसके माता-पिता के पास भेज दिया। अधिकारी ने बताया कि घटना बुधवार की शाम को प्रकाश में आया जब लड़के के पिता ने एमआईडीसी थाने में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। जांच के दौरान लड़के के पिता ने पुलिस को बताया कि किशोर पिछले महीने से पबजी का आदी हो गया था और मोबाइल फोन पर खेलते हुए उसने अपनी मां के बैंक खाते से दस लाख रुपये खर्च कर दिए। अधिकारी ने बताया कि जब अभिभावकों को ऑनलाइन लेन-देन के बारे में पता चला तो उन्होंने उसे डांटा जिसके बाद उसने एक पत्र लिखा और घर छोड़कर चला गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPUBG की आदी महिला ने ऑनलाइन गेमिंग में मिले प्रेमी के लिए पति और बच्चे को छोड़ा, पति को '55 टुकड़े और ड्रम' की धमकी दी

भारतबिहार के पश्चिम चंपारण जिले में रेलवे ट्रैक पर बैठकर पबजी खेलने के दौरान ट्रेन से कटकर हुई तीन किशोर की मौत

भारतब्लॉग: इंटरनेशनल लव का केमिकल लोचा...कुछ कहने-सुनने से पहले प्यार की केमिस्ट्री का फॉर्मूला तो समझ लीजिए

भारतPUBG Free-Fire : ऑनलाइन गेमिंग के कारण 15 साल के लड़के का मानसिक और शारीरिक स्थिति हुआ खराब, नींद में चिल्लाता है "फायर, फायर", देखें वीडियो

भारत"मोदी जी मेरी पत्नी और बच्चों को वापस भेज दो", प्रेमी के लिए चार बच्चों के साथ भारत भागकर आई महिला के पति ने भारत सरकार से लगाई गुहार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी