लाइव न्यूज़ :

मुंबई में लगातार हो रही बारिश से सात लोगों की मौत, अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अनुमान

By भारती द्विवेदी | Updated: June 26, 2018 09:03 IST

शहर में अगले 24 से 48 घंटे में बहुत अधिक बारिश होने का अनुमान है।

Open in App

नई दिल्ली, 26 जून: मुंबई में मॉनसून दस्तक दे चुकी है। वहां लगातार हो रही बारिश की वजह से लोगों का जीवन बेहद प्रभावित हुआ है। दो दिन से हो रही भारी बारिश के कारण अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं एंटॉप हिल स्थित विद्यालंकर रोड पर एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग गिर गई है। बिल्डिंग के गिरने से 15 गाड़ियां मलबे में दब गई है। हालांकि बिल्डिंग के गिरने की वजह से कोई हताहत होने की खबर नहीं है।  

अधिकारियों ने बताया है कि मुंबई और ठाणे में रातभर और आज सुबह तक बारिश होती रही। इससे कई स्थानों पर पानी भर गया जिससे उप नगरीय रेलगाड़ियों की रफ्तार कम हो गई और दफ्तर जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की आपदा प्रबंधन इकाई के एक अधिकारी ने बताया कि कल शाम दक्षिण मुंबई में मेट्रो सिनेमा के नजदीक दो लोगों पर पेड़ गिर जाने से उनकी मौत हो गई।

ठाणे जिले के नगरीय निकाय के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि अंबरनाथ तालुका के वाडोल गांव में देर रात सवा दो बजे एक घर के करीब की दीवार ढह जाने से 13 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई और उसके माता - पिता घायल हो गए। आज सुबह हुई एक अन्य घटना में ठाणे के एक आवासीय परिसर में अहाते की 65 फीट की दीवार के ढह जाने से उसके नीचे दो कारें और अन्य वाहन दब गए। कदम ने बताया कि बीते 24 घंटे में जिले में 222.81 मिली बारिश हुई।

मुंबई के मौसम विभाग के निदेशक अजय कुमार ने पीटीआई को बताया कि बीते 24 घंटे में मुंबई में 231.4 मिमी बारिश दर्ज की गयी । इसे बहुत अधिक भारी बारिश माना जाता है। उन्होंने बताया कि बारिश जारी रह सकती है। शहर में अगले 24 से 48 घंटे में बहुत अधिक बारिश होने का अनुमान है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :मुंबईमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार