लाइव न्यूज़ :

शरद-अजित पवार फिर से एक हो जाएं और भाजपा सरकार को उखाड़ फेंके?, संजय राउत ने कहा-पुणे और पिंपरी चिंचवड महानगर पालिका में हाथ मिला सकते हैं तो आगे क्यों नहीं?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 3, 2026 15:10 IST

अजित पवार द्वारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित पिंपरी चिंचवड महानगर पालिका में भ्रष्टाचार के आरोप लगाये जाने के एक दिन बाद भी वह महायुति सरकार में क्यों हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहायुति में भाजपा, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा शामिल हैं।राउत ने कहा कि भाजपा और अजित पवार ने एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। तो फिर आप सरकार में क्यों हैं? उन्हें (अजित पवार को) शरद पवार के पास वापस आ जाना चाहिए।

मुंबईः शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (उबाठा) के नेता संजय राउत ने शनिवार को कहा कि अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) का शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा-शरदचंद्र पवार (शप) में विलय हो जाना चाहिए क्योंकि पुणे और पिंपरी चिंचवड महानगर पालिका चुनावों के लिए दोनों गुटों ने हाथ मिला लिया है। राउत ने यह भी सवाल उठाया कि अजित पवार द्वारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित पिंपरी चिंचवड महानगर पालिका में भ्रष्टाचार के आरोप लगाये जाने के एक दिन बाद भी वह महायुति सरकार में क्यों हैं।

महायुति में भाजपा, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा शामिल हैं। राउत ने कहा कि भाजपा और अजित पवार ने एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। राउत ने पत्रकारों से कहा, “तो फिर आप सरकार में क्यों हैं? उन्हें (अजित पवार को) शरद पवार के पास वापस आ जाना चाहिए।

अब जब आपने पुणे और पिंपरी चिंचवड में गठबंधन कर लिया है, तो अजित पवार को भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार छोड़ देनी चाहिए और (राकांपा को) मूल राकांपा (शप) में मिला देना चाहिए।” वर्ष 2023 में अजित पवार कई विधायकों के साथ भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति सरकार में शामिल हो गए थे, जिसे राकांपा दो गुटों में विभाजित हो गयी थी।

राउत ने कहा कि अजित पवार भाजपा द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं और पवार परिवार एक साथ चुनाव लड़ रहा है। शिवसेना (उबाठा) नेता ने कहा, “ऐसा लगता है कि अजित पवार की दिशा बदल गई है। अगर ऐसा है, तो उन्हें भाजपा (का साथ) छोड़ देना चाहिए।”

राकांपा और राकांपा (शप) पुणे व पिंपरी चिंचवड महानगर पालिकाओं के लिए 15 जनवरी को होने वाले चुनावों में गठबंधन के तहत लड़ रहे हैं। अजित पवार ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि पिंपरी चिंचवड महानगर पालिका पिछले नौ वर्षों से भ्रष्टाचार से ग्रस्त है और कर्ज में डूबी हुई है।

टॅग्स :राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीअजित पवारशरद पवारसंजय राउतSupriya Suleमहाराष्ट्रमुंबईबृहन्मुंबई महानगरपालिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप