लाइव न्यूज़ :

रिपब्लिक टीवी के एडिटर अर्नब गोस्वामी मुश्किलें बढ़ी, मुंबई पुलिस ने दिया नोटिस

By भाषा | Updated: October 14, 2020 06:54 IST

नोटिस के मुताबिक 21 अप्रैल को गोस्वामी ने ‘पूछता है भारत’ कार्यक्रम में पालघर में दो साधुओं और उनके चालक की भीड़ द्वारा हत्या किए जाने पर बहस कराई थी और कथित तौर पर सवाल किया था कि हिंदू होना और भगवा पहनना अपराध है और क्या वे गैर हिंदू होते तो लोग ऐसे ही चुप रहते।

Open in App
ठळक मुद्दे‘साम्प्रदायिक टिप्पणी’ मामले में अर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस का नोटिसअर्नब गोस्वामी को सीआरपीसी की धारा-108 के तहत नोटिस जारी किया गया है

मुंबई: मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी को पालघर में साधुओं की भीड़ द्वारा हत्या और अप्रैल में बांद्रा स्टेशन के पास प्रवासी कामगारों की भीड़ पर प्रसारित कार्यक्रम में कथित तौर पर साम्प्रदायिक टिप्पणी करने के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अर्नब गोस्वामी को सीआरपीसी की धारा-108 के तहत नोटिस जारी किया गया है और पूछा गया है कि क्यों न उनसे अच्छे व्यवहार संबंधी मुचलका जमा कराया जाए। अधिकारी ने बताया कि गोस्वामी को वर्ली डिवीजन के विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट और सहायक पुलिस आयुक्त के समक्ष शुक्रवार को शाम चार बजे उपस्थित होने को कहा गया है।

नोटिस के मुताबिक 21 अप्रैल को गोस्वामी ने ‘पूछता है भारत’ कार्यक्रम में पालघर में दो साधुओं और उनके चालक की भीड़ द्वारा हत्या किए जाने पर बहस कराई थी और कथित तौर पर सवाल किया था कि हिंदू होना और भगवा पहनना अपराध है और क्या वे गैर हिंदू होते तो लोग ऐसे ही चुप रहते। अधिकारी ने बताया कि गोस्वामी से एक जमानतदार के साथ एक साल के लिए 10 लाख रुपये का मुचलका लिया जा सकता है जो उनके व्यवहार को नियंत्रित करे। 

नोटिस में यह कहा गया कि गोस्वामी के चैनल ने साम्प्रदायिक तनाव को फैलाया और यूट्यूब पर शो में गालीगलौज, साम्प्रदायिक और घृणास्पद दर्शकों की टिप्पणियों को देखा जा सकता है। गोस्वामी को एसीपी के सामने मौजूद होना होगा और इस बात का संतोषजनक जवाब देना पड़ेगा कि आखिर क्यों नहीं उनके खिलाफ प्रिवेंटिव एक्शन लिया जाए

टॅग्स :अर्नब गोस्वामीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी