लाइव न्यूज़ :

मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई इलाकों में कल से शुरू हो सकती भारी बारिश, चेतावनी की गई जारी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 8, 2018 18:09 IST

मौसम विभाग ने अपने बयान में कहा गया है, 'तटीय राज्य कर्नाटक, गोवा और दक्षिण महाराष्ट्र में 10 जून तक बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना है। इसके मुंबई समेत उत्तर तटीय महाराष्ट्र में शनिवार से पहुंचने की प्रबल संभावना है।

Open in App

मुंबई , 08 जूनः भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मुंबई सहित महाराष्ट्र के उत्तरी तटीय क्षेत्र में शनिवार से 12 जून तक बारिश तेज होने का पूर्वानुमान जताया है। वहीं दूर-दराज क्षेत्र में भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि अगले 24 घंटों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के मध्य अरब सागर और मुंबई सहित महाराष्ट्र में आगे बढ़ने के लिए मौजूदा स्थिति उपयुक्त है। 

बयान में कहा गया है, 'तटीय राज्य कर्नाटक, गोवा और दक्षिण महाराष्ट्र में 10 जून तक बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना है। इसके मुंबई समेत उत्तर तटीय महाराष्ट्र में शनिवार से पहुंचने की प्रबल संभावना है। इन क्षेत्रों के दूरदराज इलाके में इस दौरान बेहद भारी बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों में 12 जून से बारिश में कमी आने की संभावना है।' 

इस बयान में आठ जून से 12 जून के बीच गोवा और कोंकण के तटीय क्षेत्र में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बहने की चेतावनी जारी की गई है। बीएमसी के एक प्रवक्ता ने बताया है कि हम सचेत हैं और एहतियाती कदम उठाए गए हैं। 

वहीं, आपको बता दें कि गुरुवार मुंबई में मूसलाधार बारिश होने से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए कुछ हिस्सों में नौसेना तैनात की गई थी। बारिश के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हुआ था। बॉम्बे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) ने बारिश के इंतजाम के लिए अपने सभी अफसरों की शनिवार और रविवार की छुट्टी रद्द कर दी। मौसम विभाग और निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट ने आगामी तीन दिनों तक मुंबई व आस-पास के क्षेत्रों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। इसी के साथ सभी लोगों को अपने-अपने घरों में रहने की सलाह भी दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार मुंबई, दहाणु, ठाणे, रत्नागिरी व सिंधुदुर्ग में बेहद भारी हो सकती है। इसी के साथ 10-11 जून से सूरत, वलसाड़ व आसपास के दक्षिण गुजरात के जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है, जिससे कई इलाकों में बाढ़ की आशंका जाहिर की गई है। इसी के साथ तमिलनाडु व पश्चिम बंगाल समेत दक्षिण पश्चिम व पूर्वोत्तर के राज्यों की ओर मानसून के बढ़ने की खबर लगातार आ रही हैं।(खबर इनपुट-भाषा)लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :मानसूनमुंबईमहाराष्ट्रमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप