लाइव न्यूज़ :

‘मातोश्री’ पहुंचे मनसे प्रमुख राज ठाकरे, सप्ताह भर में दूसरी बार उद्धव ठाकरे से मिले, BMC चुनाव के लेकर रणनीति

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 12, 2025 18:16 IST

राज ठाकरे पिछले रविवार को भी शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत के परिवार के एक समारोह में शामिल होने के बाद ‘मातोश्री’ गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देराज ठाकरे ने कहा, ‘‘मेरी मां मेरे साथ हैं।’’ यह एक पारिवारिक मिलन समारोह है।नेताओं ने पुष्टि की है कि यह गठबंधन होने वाला है।

मुंबईः महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे रविवार को अपने चचेरे भाई और शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे के आवास ‘मातोश्री’ गए। यह सप्ताह भर में दूसरी बार है, जब राज ठाकरे ‘मातोश्री’ पहुंचे हैं। पत्रकारों द्वारा इस मुलाकात के उद्देश्य के बारे में पूछे जाने पर, राज ठाकरे ने कहा, ‘‘मेरी मां मेरे साथ हैं।’’ उनका इशारा इस ओर था कि यह एक पारिवारिक मिलन समारोह है।

हालांकि, यह मुलाकात बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के महत्वपूर्ण चुनावों के लिए दोनों चचेरे भाइयों के एक साथ आने की अटकलों के बीच हुई है। राज ठाकरे पिछले रविवार को भी शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत के परिवार के एक समारोह में शामिल होने के बाद ‘मातोश्री’ गए थे।

कभी एक-दूसरे से दूर हो चुके दोनों चचेरे भाई, 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद सुलह करते दिख रहे हैं। शिवसेना (उबाठा) और मनसे ने अभी तक बीएमसी चुनाव के लिए गठबंधन की घोषणा नहीं की है, हालांकि उनके नेताओं ने पुष्टि की है कि यह गठबंधन होने वाला है।

टॅग्स :राज ठाकरेउद्धव ठाकरेमुंबईमहाराष्ट्रबृहन्मुंबई महानगरपालिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब