लाइव न्यूज़ :

मुंबई के मॉल में भीषण आग, 12 घंटे बाद भी नहीं पाया जा सका काबू, पास की बिल्डिंग से 3500 लोगों को निकाला गया

By विनीत कुमार | Updated: October 23, 2020 09:00 IST

मुंबई के नागपाड़ा में एक मॉल में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। इस बीच दमकल विभाग के दो कर्मचारी भी घायल हुए हैं। इन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई के नागपाड़ा में एक मॉल में लगी आग, आग बुझाने की कोशिश अभी जारीगुरुवार रात लगी थी मॉल में आग, दमकल विभाग के दो कर्मचारी घायल, अस्पताल पहुंचाया गया

मुंबई के नागपाड़ा में एक मॉल में लगी आग को बुझाने की कोशिश जारी है। इस बीच दमकल विभाग के दो कर्मचारी आग पर काबू पाने की कोशिश के बीच घायल हो गए हैं। सिटी सेंटर मॉल में आग गुरुवार रात आठ बजकर 53 मिनट पर लगी थी लेकिन 12 घंटे से अधिक बीत जाने के बावजूद इस पर काबू नहीं पाया जा सकता है। वहीं, मॉल के पास बिल्डिंग से भी करीब 3500 लोगों को बाहर निकाला गया है। 

दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार आग लगने का वास्तविक कारण अभी पता नहीं चला है। आग को शुरूआत में स्तर-एक की श्रेणी में रखा गया लेकिन रात करीब पौने ग्यारह बजे आग कॉम्प्लेक्स के अन्य हिस्सों में फैल गई जिसके बाद इसे स्तर-तीन की श्रेणी में रखा गया। बाद में इसे और बढ़ाकर स्तर-5 का कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि आग जिस समय लगी उस समय मॉल में करीब 200 से 300 लोग मौजूद थे। हालांकि, बिना किसी नुकसान के इन्हें मुंबई पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। 

दमकल के 24 इंजन और 16 बड़े टैंकर समेत दमकल की कुल 50 गाड़ियां आग पर काबू पाने के काम में जुटी हुई हैं। इसके अलावा 250 से अधिकारी अधिकारी और दमकलकर्मी भी तैनात हैं। आग मॉल की दूसरी मंजिल पर स्थित एक मोबाइल की दुकान में लगी थी। इस मंजिल पर ज्यादातर दुकानें मोबाइल और उससे जुड़ी सामग्रियों की ही हैं। 

वहीं, घायल दमकलकर्मियों को जेजे अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों की हालत स्थिर है। सिटी मॉल के ठीक पीछे ही बहुमंजिला इमारत ऑर्चिड टॉवर है, जहां से 3500 लोगों को एहतियातन बाहर निकाला गया है।

इससे पहले गुरुवार को ही दिन में कुर्ला पश्चिम स्थित एक कपड़ा कारखाने में आग लगने की भी खबर आई थी। इसे दो घंटे से अधिक समय बाद बुझाया गया।

टॅग्स :मुंबईभीषण आग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?