लाइव न्यूज़ :

मुंबई में भारी बारिश, आईएमडी ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, मुख्यमंत्री शिंदे ने स्थिति का जायजा लिया, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 5, 2022 19:11 IST

Mumbai: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने छह जिलों के प्रशासन को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निवासियों को स्थानांतरित करने की तैयारी करने का निर्देश दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम ने अधिकारियों से बातचीत की और हर कदम उठाने को कहा।भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रेल सेवा और सड़क यातायात बाधित रहा।

मुंबईः मुंबई में भारी बारिश हो रही है। आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बीएमसी आपदा प्रबंधन कक्ष का दौरा किया और यहां भारी बारिश के बाद की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों से बातचीत की और हर कदम उठाने को कहा। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। क्योंकि मंगलवार को शहर और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में भारी बारिश हुई है। रेल सेवा और सड़क यातायात बाधित रहा। शहर के प्रमुख इलाकों में बड़े पैमाने पर जलजमाव की खबर है।

भारी बारिश के कारण मंगलवार को मुंबई के उत्तर-पश्चिम हिस्से में चार मुख्य मार्गों को यातायात के लिए बंद करना पड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गोलिबार, मिलन, अंधेरी और मलाड नाम के ये भूमिगत मार्ग उत्तर-पश्चिमी उपनगरों के पूर्व और पश्चिम हिस्सों को जोड़ते हैं, जो कि पश्चिमी रेलवे पटरियों से विभाजित होते हैं।

यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘वर्तमान में इन चार मार्गों के बंद होने के कारण दोपहिया वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ दिया गया। बारिश के कारण कई स्थानों पर यातायात जाम हो गया है, जिससे वाहन सड़कों पर रेंगते हुए नज़र आए।’’

अधिकारी ने बताया कि बोरीवली के चामुंडा सर्कल में एक ऑटोरिक्शा के पलट जाने से कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, जबकि सांताक्रूज में कलिना विश्वविद्यालय के पास कुर्ला जाने के रास्ते में वाहनों को बाधाओं का सामना करना पड़ रहा था। 

टॅग्स :मुंबई बारिशमहाराष्ट्रएकनाथ शिंदेउद्धव ठाकरेभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसमशिव सेनामौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब