लाइव न्यूज़ :

मुंबई: गड्ढे ने ली एक और जान, इस मॉनसून में अब तक 5 मौतें, कई राज्यों से अमीर BMC कब जागेगी?

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: July 13, 2018 13:09 IST

मुंबई में भारी बारिश के बाद सड़कों पर उभरे गड्ढें हादसे का सबब बने हुए है। बारिश जनित गड्ढों के चलते मुंबई में सड़क हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

Open in App

मुंबई, 13 जुलाई। मुंबई में भारी बारिश के बाद सड़कों पर उभरे गड्ढें हादसे का सबब बने हुए है। बारिश जनित गड्ढों के चलते मुंबई में सड़क हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। ताजा मामला कल्याण का है जहां सड़कों पर बारिश के चलते उभरे गड्ढों के चलते मुंबई के कल्याण में एक बाइक का बैलेंस बिगड़ गया और उस पर बैठा शख्स नीचे गिर गया लेकिन पीछे से आ रहे ट्रक के पहिए के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

हांलाकि ये पहला मामला नहीं है जब किसी शख्स की इस तरह से मौत हुई है। इससे पहले  बीती 7 जुलाई को शिवाजी चौक पर एक महिला की कुछ इसी तरह सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मनीषा भोईर नाम की ये महिला अपने पति के साथ मोटरसाइकिल पर जा रही थी, तभी गड्ढे की वजह से मोटरसाइकिल का बैलेंस बिगड़ा और पीछे बैठी मनीषा नीचे गिर गई और पीछे से आ रही बस की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। 

जबकि 2 जून को कल्याण शिवाजी चौक पर एक 4 साल के मासूम आरोह की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई थी। अपने माता-पिता के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा आरोह बारिश जनित गड्ढों के चलते हादसे का शिकार हो गया था। इसके बाद 10 जुलाई को भिवंडी कल्याण बाईपास पर गड्ढों की चलते एक ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वो ऑटो पर जा गिरा। जिसके चलते 2 लोगों की मौत हो गई थी।

वहीं 11 जुलाई को कल्याण हाजी मलंग सड़क पर द्वारली गांव सड़क पार कर रहे अन्ना नाम के एक बुजुर्ग का पैर गड्ढे में जाने से वो गिर गए। इस दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी जिंदगी छीन ली।  बीते दिन हाई कोर्ट ने भी सरकार को खराब सड़कों के चलते फटकार लगाते हुए उससे गड्ढों के रिकॉर्ड का ब्यौरा मांगा था।  

बीते डेढ़ महीनें खराब सड़कों और बारिश जनित गड्ढों के चलते ये पांचवी मौत हुई है, बावजूद इसके मुंबई महानगर निगम में सत्ता पर काबिज बीजेपी-शिवसेना अब तक चुप्पी साधे हुए है। कहने को तो बीएमसी का कई राज्यों की नगर निगम से कई गुना ज्यादा बजट है और बीएमसी के पास सड़को के पुनर्निमाण के लिए फंड भी पर्याप्त है लेकिन अब तक सड़को को दुरुस्त करने और गड्ढें भरने का काम शुरू नहीं किया गया है। 

टॅग्स :मुंबईमुंबई बारिशसड़क दुर्धटनाबृहन्मुंबई महानगरपालिका
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण