लाइव न्यूज़ :

'ऑपरेशन स्वर्ण' से चमकेगी मुंबई-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, मिलेंगी ये नई सुविधाएं

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 15, 2018 21:45 IST

नए लुक वाली राजधानी में कोच की सजावट पर खास इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा वाशरूम में नहाने और हाईजीन का भी ख्याल रखा गया है।

Open in App

मुंबई-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का कायाकल्प किए जाने की तैयारी कर ली गई है। ऑपरेशन स्वर्ण के जरिए 12951/52 में कई नई सुविधाओं के साथ कायाकल्प किया गया है। राजधानी एक्सप्रेस का किराया अन्य ट्रेनों के मुकाबले ज्यादा होता है लेकिन सुविधाओं को लेकर यात्रियों की शिकायत रहती है। इसी का ध्यान रखते हुए रेलवे ने राजधानी ट्रेन में कई नई सुविधाएं जोड़ दी हैं। नए लुक वाली राजधानी में कोच की सजावट पर खास इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा वाशरूम में नहाने और हाईजीन का भी ख्याल रखा गया है।

पश्चिमी रेलवे के प्रमुख प्रवक्ता रविंद्र भाकर ने बयान जारी कर कहा कि 'यात्रियों की सुविधा और उनके अनुभव को आरामदायक बनाने के लिए हमने राजधानी एक्स्प्रेस को पूरी तरह से नया बनाया गया है। न्यू लुक वारी राजधानी ट्रेनों में पैसेज, टॉयलेट और छत पर खास एंटी-ग्राफिटी कोट के डिजाइनर विनेल रैप लगाए गए हैं, जिससे उसकी रंगत पहले से कहीं ज्यादा बेहद हो गई है। टॉयलेट के इंटीरियर पर काफी ध्यान दिया गया है और वॉशरूम में नहाने के लिए सभी हाईजीन इंतजाम किए गए हैं।

मुंबई-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की अन्य नई सुविधाएंः-

- उच्च गुणवत्ता वाले आईने और बेहतर कूड़ेदान- बैठने की साफ-सुथरी जगह- फर्स्ट एसी कोच में नए डिजाइन के पर्दे- फर्स्ट एसी कोच में डिजिटल घड़ी जिसमें तापमान और ह्यूमिडिटी का पता चलता है।- यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ी सभी सूचनाओं की नोटिस- यात्रियों की सुविधा के लिए कोच के अंदर ही कोच नंबर।

इस तरह की सुविधाएं पहले मुंबई अहमदाबाद शताब्दी एक्सप्रेस में लगाई गई हैं। अब पश्चिमी रेलवे ने और अधिक आरामदायक और सुंदर कोच पेश किया है। 6 फरवरी से इस पर काम शुरू कर दिया गया है। 18 मार्च तक इसे पूरा कर लिया जाएगा।

टॅग्स :भारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?