लाइव न्यूज़ :

बीएमसी ने जिंदा आदमी को श्मशान घाट पहुंचाया, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, लोगों ने लगाई क्लास

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 20, 2021 22:54 IST

महाराष्ट्र में पिछले दो हफ्ते से कोरोना वायरस के मामले प्रतिदिन 50 हजार से अधिक आ रहे हैं, लेकिन लोग आवाजाही एवं भीड़ इकट्ठा करने पर लगी पाबंदियों का उल्लंघन कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई बीजेपी के आधिकारिक प्रवक्ता ने ट्वीट किया है।राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 38,98,262 हो गए वहीं मृतक संख्या 60,824 हो गई है।राज्य में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 31,59,240 हो गई है।

मुंबईः महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 58,924 नए मामले सामने आए हैं वहीं संक्रमण से 351 लोगों की मौत हो गई।

राज्य में सर्वाधिक 68,631 मामले सामने आए थे। सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि बीएमसी द्वारा एक जिंदा आदमी को श्मशान घाट ले जाया गया था।

बैग को एम्बुलेंस में देखा गया है। लोगों ने बीएमसी और महाराष्ट्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। बैग का निरीक्षण करने के बाद पता चला कि एक जिंदा आदमी बैग में पड़ा है। वीडियो में आदमी को कुछ बड़बड़ाते हुए सुना जा सकता है। बीएमसी की चौंकाने वाली उदासीनता का वीडियो मुंबई बीजेपी के आधिकारिक प्रवक्ता ने ट्वीट किया है।

महाराष्ट्र में संक्रमण के 58,924  नए मामले, 351 लोगों की मौत

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 38,98,262 हो गए वहीं मृतक संख्या 60,824 हो गई है। राज्य में 6,76,520 उपचाराधीन मामले हैं। विभाग की ओर से जारी बयान के अनुसार दिन में अस्पतालों से 52,412 लोगों कर छुट्टी दी गई जिससे अब तक राज्य में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 31,59,240 हो गई है।

राज्य में सर्वाधिक 7,381 नए मामले मुंबई में, नागपुर में 5,086 और पुणे में 4,616 नए मामले सामने आए। मुंबई में संक्रमण के मामले बढ़कर 5,86,867 हो गए हैं वहीं मृतक संख्या 12,412 हो गई है।

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनाकोविड-19 इंडियामुंबईबृहन्मुंबई महानगरपालिका
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे