लाइव न्यूज़ :

तलाक ले रहे अरबपति की हालत पतली, गुजारे-भत्ते देने के लिए जेब में नहीं पैसे!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 5, 2021 15:22 IST

कोरोना वायरस का असरः पत्नी के साथ सेटलमेंट 100 करोड़ रुपए में फाइनल हुआ था, लेकिन अब आर्थिक संकट की वजह से ये सेटलमेंट अमाउंट कम होकर 55 करोड़ रुपयों पर आ चुका है

Open in App
ठळक मुद्देकानून के मुताबिक कोई भी पार्टी सेटलमेंट अमाउंट में बदलाव के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती है.कोरोना के असर को देखते हुए महिलाएं भी कम सेटलमेंट अमाउंट में ही मान रही हैं.इशिका तोलानी का कहना है कि अधिकतर पति पैसों की दिक्कत के चलते सेटलमेंट अमाउंट कम कर रहे हैं.

मुंबईः कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है. इसकी वजह से तमाम देशों की आर्थिक गतिविधियां धीमी हो गई हैं. यहां तक कि कोरोना का सीधा असर तलाकशुदा दंपति पर पड़ रहा है.

दरअसल, कोरोना से पहले तलाक के लिए कोर्ट में जो सुनवाई हुई थी और मामला जिस सेटलमेंट अमाउंट पर फाइनल हुआ था, अब पार्टनर वो रकम चुकाने में असमर्थ हैं. ऐसी ही एक घटना में एक वकील ने बताया, जिसमें कोरोना की वजह से पति अपनी तलाकशुदा पत्नी को सेटलमेंट अमाउंट नहीं चुका पा रहा है.

पत्नी के साथ सेटलमेंट 100 करोड़ रुपए में फाइनल हुआ था, लेकिन अब आर्थिक संकट की वजह से ये सेटलमेंट अमाउंट कम होकर 55 करोड़ रुपयों पर आ चुका है और इसी सेटलमेंट अमाउंट पर बहुत सारे लोग मान भी रहे हैं. लॉ फर्म एसएनजी के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश नारायण गुप्ता का कहना है कि अब लोग वकीलों का रुख कर रहे हैं.

ऐसा इसलिए क्योंकि वह सेटलमेंट का पैसा देने में असमर्थ हैं. ऐसे में सेटलमेंट अमाउंट को कम करना ही एक विकल्प है, जिसके लिए वकील की मदद की जरूरत पड़ रही है. कानून के मुताबिक कोई भी पार्टी सेटलमेंट अमाउंट में बदलाव के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती है.

मुंबई की फैमिली कोर्ट में प्रैक्टिस कर रही इशिका तोलानी का कहना है कि अधिकतर पति पैसों की दिक्कत के चलते सेटलमेंट अमाउंट कम कर रहे हैं. ऐसे में कोरोना के असर को देखते हुए महिलाएं भी कम सेटलमेंट अमाउंट में ही मान रही हैं.

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्रकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग