मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के पास फुटओवर ब्रिज गिरा, 3 की मौत, 34 घायल

By पल्लवी कुमारी | Published: March 14, 2019 07:55 PM2019-03-14T19:55:54+5:302019-03-14T19:56:38+5:30

सीएसटी के पास फुटओवर ब्रिज हादसा : मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के प्लैटफॉर्म नंबर 1 पर बना ब्रिज अचानक गिर गया। इस ब्रिज के गिरने के बाद कई लोग इसकी चपेट में आकर मलबे में दब गए।

mumbai Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus (CSMT) railway foot over bridge collapse breaking news | मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के पास फुटओवर ब्रिज गिरा, 3 की मौत, 34 घायल

मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के पास फुटओवर ब्रिज गिरा, 3 की मौत, 34 घायल

मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार शाम(14 मार्च) को फुट ओवर ब्रिज गिरा।  फुट ओवर ब्रिज गिरने के कारण  से 3 लोगों की मौत हुई है। मुंबई पुलिस ने कहा, हादसे में 34 लोग घायल हुए हैं जिन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती करा दिया गया है। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। ये फुट ओवर ब्रिज मुंबई के सीएसटी इलाके में स्थित था। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के उतरी इलाके में है। 

ये ब्रिज सीएसटी स्टेशन को प्लेटफार्म नंबर एक से जोड़ता था।  फुट ओवर ब्रिज का मलवा सड़क पर गिरा। प्रशासन द्वारा मलबा हटाने का काम जारी है। खबर में अधिक जानकारी के लिए अभी इंतजार है। 


गुरुवार शाम(14 मार्च) मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के प्लैटफॉर्म नंबर 1 पर बना ब्रिज अचानक गिर गया। इस ब्रिज के गिरने के बाद कई लोग इसकी चपेट में आकर मलबे में दब गए। इस हादसे के बाद तत्काल मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमों ने आमलोगों की मदद से लोगों को मलबे से निकालने के काम शुरू किया। 

बताया जा रहा है कि जिस वक्त ये हादसा हुआ इलाके में काफी भीड़ थी। जिस वक्त ये हादसा हुआ पुल के नीचे काफी गाड़ियां थी। ब्रिज का 60 प्रतिशत हिस्सा सड़क पर गिर गया था। 


पिछले साल 2018 में भी मुंबई के अंधेरी में गोखले ब्रिज टूटने की घटना हुई थी। जिसमें 5 लोग घायल हो गए थे। गोखले ब्रिज 70 से 80 साल पुराना ब्रिज था। 

Web Title: mumbai Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus (CSMT) railway foot over bridge collapse breaking news

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे