लाइव न्यूज़ :

गुस्से में घर छोड़कर चली गई किशोरी, प्लेटफॉर्म पर अकेला देख बुजुर्ग ने किया रेप

By भाषा | Updated: February 16, 2019 14:04 IST

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार तड़के किशोरी पनवेल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर बेंच पर अकेली बैठी थी जब गणेश कृष्ण शेट्टी (60) ने उसे नौकरी और रहने की जगह दिलाने का लालच दिया... 

Open in App

परिजनों की डांट के बाद घर छोड़कर रेलवे स्टेशन पहुंची किशोरी को नौकरी का झांसा देकर कथित रूप से बलात्कार के मामले में 60 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि किशोरी की उम्र 16 साल है और वह दक्षिण मुंबई के सेवरी क्षेत्र की रहने वाली है। बुधवार रात को देर से घर लौटने पर उसकी बहन ने उसे डांटा और थप्पड़ मारा। गुस्से में किशोरी घर छोड़कर पनवेल स्टेशन चली गई। 

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार तड़के वह पनवेल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर बेंच पर अकेली बैठी थी जब गणेश कृष्ण शेट्टी (60) ने उसे नौकरी और रहने की जगह दिलाने का लालच दिया। 

पुलिस ने बताया कि वह किशोरी को लॉज में ले गया और उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया। वह उसे स्टेशन पर वापस बैठाकर खाने को कुछ लेने चला गया। रेलवे पुलिस ने किशोरी को रोते देखा और उससे कारण पूछा। किशोरी ने उन्हें अपनी आपबीती सुनाई। 

शेट्टी के स्टेशन पर वापस लौटने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। शेट्टी को शुक्रवार को यहां अदालत में पेश किया गया। उसके वकील आर यू झा ने बताया कि शेट्टी को 25 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

टॅग्स :मुंबईदुष्कर्मछेड़छाड़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब