लाइव न्यूज़ :

मुलायम सिंह यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित, बिहार में भी एक दिवसीय राजकीय शोक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 10, 2022 14:02 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सपा संस्थापक के निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने यादव के पुत्र सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से फोन पर बात कर शोक संवेदना व्यक्त की और कहा कि यादव के निधन से समाजवाद के एक प्रमुख स्तंभ और एक संघर्षशील युग का अंत हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुलायम सिंह यादव को अगस्त में मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर मेदांता अस्पताल से सैफई लाया जा रहा है।

लखनऊः समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अनेक नेताओं ने यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने सपा नेता  के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। वहीं बिहार सरकार ने भी मुलायम सिंह के निधन पर 10 अक्टूबर को एक दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया है।

मुलायम सिंह यादव को अगस्त में मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था और पिछली दो अक्टूबर को निम्न रक्तचाप और ऑक्सीजन की कमी की शिकायत पर उन्हें अस्पताल के आईसीयू में स्थानांतरित किया गया था। सपा ने अपने ट्विटर हैंडल से दी गई जानकारी में बताया कि मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर मेदांता अस्पताल से सैफई लाया जा रहा है। अंतिम संस्कार मंगलवार अपराह्न तीन बजे किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सपा संस्थापक के निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने यादव के पुत्र सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से फोन पर बात कर शोक संवेदना व्यक्त की और कहा कि यादव के निधन से समाजवाद के एक प्रमुख स्तंभ और एक संघर्षशील युग का अंत हो गया है। बाद में उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि यादव का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। वह खुद भी सैफई जाकर राज्य की ओर से दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

यूपी के मुख्यमंत्री ने कहा कि मुलायम सिंह यादव एक जुझारू और संघर्षशील नेता तथा समाजवादी विचारधारा से जुड़े एक महत्वपूर्ण स्तंभ थे। वह संघर्षों से तपे बढ़े और प्रदेश की राजनीति में पांच दशक तक केंद्र बिंदु बने रहे। उन्होंने लंबे समय तक देश और राज्य की राजनीति में एक महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।

उधर, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुलायम सिंह यादव जी का निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि। उनका निधन राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। वे बड़े समाजवादी नेता थे। वे देश के रक्षा मंत्री भी रहे। वे गरीबों के अधिकारों के लिए लड़नेवाली प्रभावी आवाजों में से एक थे। नीतीश ने कहा कि उत्तर प्रदेश एवं देश के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनसे हमारा व्यक्तिगत लगाव था। उनके निधन से मुझे काफी दुःख पहुंचा है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें तथा उनके परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति दें।

टॅग्स :मुलायम सिंह यादवयोगी आदित्यनाथनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब