मुलायम सिंह यादव की तबियत खराब, मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Published: December 29, 2019 02:33 PM2019-12-29T14:33:05+5:302019-12-29T14:33:05+5:30

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को पेट से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के चलते यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Mulayam Singh Yadav admitted to a hospital in Mumbai | मुलायम सिंह यादव की तबियत खराब, मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती

मुलायम सिंह यादव की तबियत खराब, मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को पेट से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के चलते यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 80 वर्षीय नेता, जो पूर्व रक्षा मंत्री भी रहे हैं, डॉक्टरों की सलाह पर तीन दिन पहले अस्पताल आए। नेता के एक करीबी सहयोगी ने कहा, ‘‘उन्हें पेट में कुछ शिकायत को लेकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

उन्होंने कहा कि यादव को मुंबई स्थानांतरित करने की सलाह दी गई थी और वह तीन दिन पहले यहां आए। उन्होंने कहा कि आज अस्पताल से उनको छुट्टी मिल सकती है।

Web Title: Mulayam Singh Yadav admitted to a hospital in Mumbai

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे