लाइव न्यूज़ :

मुख्तार ने कोर्ट में अर्जी देकर लगाई गुहार, नाम के आगे बाहुबली,माफिया और डॉन का प्रयोग बंद कराने की अपील की

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 5, 2023 14:44 IST

मुख्तार ने आरोप लगाया है कि उसको बदनाम करने के लिए कुछ पुलिस अधिकारियों और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों द्वारा बाहुबली, माफिया और डॉन जैसे शब्दों का इस्तेमाल जानबूझकर उसकी छवि बिगाड़ने के लिए किया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देगैंगस्टर मुख्तार अंसारी ने बाराबंकी कोर्ट में अर्जी दीअपने खिलाफ दुष्प्रचार का आरोप लगायानाम के आगे बाहुबली, माफिया और डॉन का प्रयोग बंद कराने की अपील की

लखनऊ: गैंगस्टर मुख्तार अंसारी ने विशेष सत्र न्यायाधीश, बाराबंकी की कोर्ट में अपने वकील रणधीर सिंह सुमन के जरिए एक अर्जी देकर कहा है कि देश के निर्माण में उसकी और उसके परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसलिए उसके नाम के आगे बाहुबली, माफिया और डॉन लिखकर जो दुष्प्रचार किया जा रहा है उस पर रोक लगाई जाए। 

मुख्तार ने आरोप लगाया है कि उसको बदनाम करने के लिए कुछ पुलिस अधिकारियों और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों द्वारा बाहुबली, माफिया और डॉन जैसे शब्दों का इस्तेमाल जानबूझकर उसकी छवि बिगाड़ने के लिए किया जाता है। 

बाराबंकी की कोर्ट में अपने वकील के माध्यम से दायर याचिका में मुख्तार ने कहा है,  "पुलिस के कुछ वर्तमान और पूर्व अधिकारी मीडिया के जरिए दुष्प्रचार कर रहे हैं। मुकदमों में आरोप पत्र दाखिल हो जाने के बाद कोर्ट में विवेचना जारी है और अधिकारी गैंगस्टर एक्ट का दुरुपयोग कर मेरे साथियों पर गलत कार्रवाई कर रहे हैं। कई लोग मेरे लिए माफिया डॉन, बाहुबली, गुर्गे जैसे अपशब्दों का प्रयोग कर रहै है। मेरा चरित्र खराब करने का कार्य किया जा रहा है। मैं कई बार विधायक रहा हुं और मेरे परिवार की देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जब मुझे चुनाव के मैदान में कोई हरा नहीं पाया, तो कुछ राजनीतिक प्रतिद्वंदी कुचक्र रचकर मेरा राजनीतिक भविष्य खराब करने में लगे हैं।" 

बता दें कि गाजीपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने शनिवार, 29 अप्रैल को मुख्तार अंसारी  के खिलाफ गैंगस्टर मामले में दोषी करार देते हुए 10 साल कैद और 5 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी।  मुख्तार अंसारी के भाई और बसपा सांसद अफजाल अंसारी को भी दोषी करार दिया गया। अफजाल को चार साल की सजा मिली है और 1 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है। 

मुख्तार अंसारी के दादा डॉ. मुख्तार अहमद अंसारी स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के दौरान 1926-27 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। वो देश के राष्ट्रपित महात्मा गांधी के बेहद करीबी माने जाते थे। गाजीपुर जिले का सरकारी जिला अस्पताल भी उन्ही के नाम पर है। महावीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान अंसारी बाहुबली मुख्तार अंसारी के नाना थे जिन्होंने 1947 की जंग में न सिर्फ भारतीय सेना की तरफ से नौशेरा की लड़ाई लड़ी थी। मुख्तार अंसारी के पिता सुब्हानउल्लाह अंसारी कम्युनिस्ट नेता थे और साफ सुथरी छवि के लिए जाने जाते थे।

टॅग्स :मुख्तार अंसारीक्राइमकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्टVIDEO: नालंदा में महिला से छेड़छाड़, गैंगरेप की कोशिश, तमाशबीनों ने बनाया घिनौनी हरकत का वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर