लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान चले जाओ वाले बयान पर नकवी बोले, अगर ये सच है तो तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 29, 2019 09:02 IST

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, किसी भी स्तर पर हिंसा, चाहे वह पुलिस द्वारा हो या भीड़ द्वारा, यह अस्वीकार्य है।

Open in App
ठळक मुद्दे एसपी अखिलेश एन सिंह कहते नजर आ रहे हैं, 'कहां जाओगे, इस गली को ठीक कर दूंगा।'इस वीडियो में एसपी के आसपास और भी पुलिस वाले खड़े नजर आ रहे हैं और वे भी वहां खड़े तीन लोगों को चेतावनी देते नजर आते हैं।

मोदी सरकार में मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने  मेरठ एसपी के वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अगर यह सच है तो निंदनीय है और कार्रवाई करनी चाहिए।  मेरठ के एक शीर्ष पुलिस अधिकारी का स्थानीय निवासियों को 'पाकिस्तान चले जाने' की नसीहत देते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो 20 दिसंबर का है जब नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ मेरठ में हिंसक प्रदर्शन हुए थे। इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की झड़प भी हुई और चार लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, किसी भी स्तर पर हिंसा, चाहे वह पुलिस द्वारा हो या भीड़ द्वारा, यह अस्वीकार्य है। यह लोकतांत्रिक देश का हिस्सा नहीं हो सकता। पुलिस को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जो निर्दोष हैं, वे पीड़ित न हों।

क्या है मामला

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार वीडियो क्लिप लिसारी गेट के पास का है। इसमें एसपी अखिलेश एन सिंह कहते नजर आ रहे हैं, 'कहां जाओगे, इस गली को ठीक कर दूंगा।' इसके बाद अधिकारी वहां खड़े तीन लोगों की ओर मुड़ते हैं और कहते हैं, 'ये जो काली और पीली पट्टी बांधे हुए हैं, इनसे कह दो पाकिस्तान चले जाओ..खाओगे यहां का, गाओगे कहीं और का...ये गली मुझे याद हो गई है और जब मुझे याद हो जाता है तो मैं नानी तक पहुंच जाता हूं।'

इस वीडियो में एसपी के आसपास और भी पुलिस वाले खड़े नजर आ रहे हैं और वे भी वहां खड़े तीन लोगों को चेतावनी देते नजर आते हैं। अखबार के अनुसार जब एसपी अखिलेश सिंह से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वहां असामाजिक तत्व थे और पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगा रहे थे। अखिलेश सिंह ने बताया, 'हम वहां देखने गये थे कि पाकिस्तान के समर्थन में नारे कौन लगा रहा है। जब हम वहां फोर्स के साथ पहुंचे तो भाग खड़े हुए। हमने पाया कि वहां 3-4 लोग थे जो एक मुद्दा खड़ा करना चाहते थे। हमने स्थानीय लोगों से भी चर्चा की है।'

टॅग्स :मुख्तार अब्बास नक़वीमेरठउत्तर प्रदेशनागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?