लाइव न्यूज़ :

मुकेश अंबानी ने जैक मा को पीछे छोड़ बने एशिया के सबसे अमीर आदमी 

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 13, 2018 21:10 IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं। मुकेश अंबानी ने जैक मा जो अलीबाबा ग्रुप के फाउंडर हैं उन्हें पीछे छोड़ दिया है।

Open in App

नई दिल्ली, 13 जुलाई: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं। मुकेश अंबानी ने जैक मा जो अलीबाबा ग्रुप के फाउंडर हैं उन्हें पीछे छोड़ दिया है। खबरों के मुताबिक शुक्रवार को मुकेश अंबानी की कुल संपति 3.012 लाख करोड़ रुपए (44.3 अरब डॉलर) हो गई है। बताया जा रहा है कि यह संपत्ति पेट्रोकेमिकल कारोबार की वजह से बढ़ी है। वहीं, रिलायंस के शेयर ने शुक्रवार को 11,00 रुपए का स्तर तोड़ दिया।  बताया जा रहा है कि इस साल अंबानी की संपत्ति  में 27.2 हजार करोड़ का इजाफा हुआ है। वहीं, जैक मा की 2018 में 9500 करोड़ रुपए दौलत घटी है।

4जी जियो की बढ़ी सफलता

मुकेश अंबानी ने एशिया के सबसे अमीर आदमी बनने के पीछे 4जी जियो को बताया जा रहा है। इस महीने रिलायंस की एजीएम में मुकेश अंबानी ने 21.5 करोड़ टेलीकॉम ग्राहकों के साथ अपने ई-कॉमर्स कारोबार को अमेजन और वॉलमार्ट की तर्ज पर बढ़ाने का एलान किया।

अंबानी की पार्टी में कुछ यूँ बैठे नजर आए शाहरुख, रणवीर और सचिन, ट्विटरबाजों ने ऐसे लिए मजे

वहीं, रिलायंस ई-कॉमर्स की क्षेत्र में आगे बढ़ने की योजनाएं बना रहा है। रिलायंस ने 1100 शहरों में 15 अगस्त से जियो की ब्रॉडबैंड और डीटीएच सेवा भी लॉन्च करने की योजना है। इन एलान के बाद से ही रिलायंस के शेयर में तेजी देखी जा रही है। रिलायंस गुरुवार को ही 100 अरब डॉलर के क्लब में दोबारा शामिल हो गई।

JIO इंस्टीट्यूट को उत्कृष्ट का दर्जा दिलाने के लिए खुद मुकेश अंबानी ने दिया प्रेजेंटेशन, जानिए कौन था साथ?

अंबानी परिवार की रिलायंस इंडस्ट्रीज में 47 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी है। उनकी नेटवर्थ इन्ही शेयरों की कीमत पर आंकी जाती है।मुकेश अंबानी पूरी रिलायंस इंडस्ट्रीज को संभालते हैं। उनके बेटे आकाश अंबानी और बेटी ईशा अंबानी जियो का कामकाज देखते हैं। अंबानी की पत्नी मुख्यतौर पर रिलायंस फाउंडेशन का भी काम देखती हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज का पेट्रोकेमिकल का कारोबार है। रिलायंस जियो के जरिए 4जी टेलीकॉम सेवा देती है। अंबानी का रिटेल का कारोबार भी बहुत बड़ा है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :मुकेश अंबानीरिलायंस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारJeyandran Venugopal: फ्लिपकार्ट के पूर्व एग्जीक्यूटिव जयंद्रन वेणुगोपाल रिलायंस रिटेल वेंचर्स के बने सीईओ

कारोबार1400 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां कुर्क, रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी और कंपनियों पर शिकंजा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए