लाइव न्यूज़ :

हड़ताल के बीच एमसआरटीसी ने 36 बसों का परिचालन किया

By भाषा | Updated: November 12, 2021 20:47 IST

Open in App

मुंबई, 12 नवंबर महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) ने कर्मचारियों की चल रही हड़ताल के बीच शुक्रवार को राज्य में 36 बसों का परिचालन किया।

एमएसआरटीसी अधिकारियों ने इससे पहले दिन में दावा किया था कि कुछ कर्मचारी अपनी कार्यशाला में काम पर लौट आये हैं।

निगम का महाराष्ट्र सरकार में विलय करने की मांग को लेकर 28 अक्टूबर से यह हड़ताल शुरू हुई थी।

एमएसआरटीसी के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक शेखर चनने ने पीटीआई भाषा से कहा कि दिन में 17 स्थानों से 36 बसों का परिचालन हुआ। ये बसें मुंबई-सतारा, दादर-पुणे, स्वरगेट(पुणे) -ठाणे, नासिक-पुणे, नासिक-धुले, सोलापुर-अक्कालकोट और राजापुर-बुरुम्बेवादी समेत विभिन्न मार्गों पर चलीं।

एमएसआरटीसी ने शुक्रवार को पर्चा जारी कर कर्मचारियों से हड़ताल तत्काल खत्म करने की अपील की।

उसने कहा कि घाटा 12000 करोड़ रुपये तक पहुंच जाने के बाद भी उसने राज्य सरकार से 3549 करोड़ रूपये की वित्तीय सहायता लेकर 18 महीने की तनख्वाह का भुगतान किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos