लाइव न्यूज़ :

एम एस स्वामीनाथन रिसर्च फाउंडेशन ने संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया

By भाषा | Updated: October 8, 2021 18:34 IST

Open in App

चेन्नई, आठ अक्टूबर चेन्नई स्थित एम एस स्वामीनाथन रिसर्च फाउंडेशन ने भारत में कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, पोषण, जलवायु परिवर्तन अनुकूलन, सामुदायिक क्षमता निर्माण और सतत आजीविका पर अनुसंधान व कार्यक्रमों के लिए संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की है। फाउंडेशन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

डब्ल्यूएफपी के भारत प्रतिनिधि एवं भारत निदेशक बिशव पारजुली और फाउंडेशन की प्रमुख मधुरा स्वामीनाथन ने शुक्रवार को इस सिलसिले में एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया।

पारजुली ने कहा कि साझेदारी अनुसंधान, राष्ट्रीय एवं वैश्विक पैरोकारी, जमीनी स्तर पर कार्य और विशेष रूप से पोषण एवं आजीविका के पहलुओं के इर्द गिर्द नीतिगत उपायों को एकजुट करने में मदद करेगी।

उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएफपी और फाउंडेशन खाद्य सुरक्षा बेहतर करने, विशेष रूप से गरीबों और सर्वाधिक जोखिमग्रस्त समुदायों के बीच, के लिए समाधान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

मधुरा स्वामीनाथन ने कहा कि भारत में डब्ल्यूएफपी और फाउंडेशन पायलट परियोजनाएं बनाएंगे और उन्हें क्रियान्वित करेंगे।

फाउंडेशन की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि पिछले दो दशकों में भारत में डब्ल्यूएफपी और फाउंडेशन के बीच साझेदारी ने खाद्य एवं पोषण सुरक्षा विश्लेषण पर उल्लेखनीय कार्य किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?