लाइव न्यूज़ :

भोपाल: गड्ढों वाली सड़कों पर महिलाओं का 'कैटवॉक', मुख्यमंत्री शिवराज से पूछा, क्या ये सड़क अमेरिका से अच्छी है?

By भाषा | Updated: September 5, 2021 20:09 IST

Open in App

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक इलाके में कीचड़ से भरी गड्ढों वाली सड़कों पर महिलाओं के एक समूह ने 'कैटवॉक' कर प्रदेश की खस्ताहाल सड़कों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया, जिसके तुरंत बाद इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गये। इस 'कैटवॉक' प्रदर्शन के आयोजक अंशु गुप्ता ने रविवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “हमने शहर के पॉश इलाके में स्थित दानिश नगर की कीचड़ से भरी गड्ढों वाली सड़कों पर शनिवार को ‘कैटवॉक’ कर विरोध प्रदर्शन किया।

हमने तीन दशक पहले इस इलाके में प्लॉटों को खरीदने के लिए ज्यादा कीमत चुकाई थी, लेकिन ज्यादा कर चुकाने के बावजूद यहां कोई विकास कार्य नहीं हुआ है।” उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि मूलभूत सुविधाओं की कमी पर अधिकारियों और निर्वाचित प्रतिनिधियों को दिये गये हमारे आवेदन अनसुने कर दिए गए हैं, इसलिए हमने दानिश नगर की गड्ढे और पानी से भरी सड़कों पर इस ‘कैटवॉक’ का आयोजन किया।

अगर हमारी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता है तो हम वोट नहीं देंगे और न ही करो का भुगतान करेंगे।’’सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में महिलाओं और बच्चों को कीचड़ से भरी गड्ढों वाली सड़कों पर ‘कैटवॉक’ करते हुए देखा जा सकता है, जिनमें से कुछ लोग ‘कैटवॉक’ के दौरान गिरते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

इस कैटवॉक में भाग ले रही कुछ महिलाओं एवं बच्चों के हाथों में तख्तियां भी थी, जिनमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 2017 के उस बयान का मजाक उड़ाया गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि मध्य प्रदेश की सड़कें अमेरिका से भी बेहतर हैं। इन तख्तियों में लिखा था - ‘क्या ऐसी टूटी सड़कें वॉशिंगटन से भी अच्छी हैं?’

भोपाल नगर निगम के जोनल अधिकारी नीलेश श्रीवास्तव ने कहा,“मुझे मीडिया से इस विरोध के बारे में पता चला है।” उन्होंने आश्वासन दिया कि नगर निगम के इंजीनियर सोमवार को मौके का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने कहा, “हमारे विभाग को स्थानीय निवासियों से अब तक इस मामले पर शिकायत नहीं मिली है ।” बार-बार प्रयास के बावजूद स्थानीय भाजपा विधायक कृष्णा गौर से संपर्क नहीं हो सका।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण