लाइव न्यूज़ :

सांसद वीरेंद्र कुमार का निधन, राष्ट्रपति कोविंद का ट्वीट- समाचार सुनकर दुखी हूं, सीएम विजयन बोले-लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष अभियानों के लिए बड़ी क्षति

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 29, 2020 16:10 IST

वीरेंद्र कुमार मार्च 2018 में केरल से राज्यसभा के लिए निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में निर्वाचित हुए थे। उन्हें वाम लोकतांत्रिक मोर्चे (एलडीएफ) का समर्थन हासिल था। वे समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) के तीन बार अध्यक्ष (चेयरमैन) रह चुके थे और निधन के समय निदेशक बोर्ड के सदस्य थे ।

Open in App
ठळक मुद्देनिष्ठावान समाजवादी के रूप में उन्होंने मलयालम भाषा के प्रभावशाली दैनिक ‘मातृभूमि’ का नेतृत्व करते हुए पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र को समृद्ध किया। राज्यसभा सदस्य एमपी वीरेंद्र कुमार का बृहस्पतिवार को कोझीकोड में दिल का दौरा पड़ने से एक निजी अस्पाताल में निधन हो गया है।

नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरमः  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राज्यसभा सांसद और मलयालम दैनिक ‘मातृभूमि’ के प्रबंध निदेशक एम पी वीरेंद्र कुमार के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि वे एक निष्ठावान समाजवादी थे जिन्होंने पत्रकारिता और साहित्य को समृद्ध किया।

राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट किया, ‘‘ पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद एम पी वीरेंद्र कुमार के निधन का समाचार सुनकर दुखी हूं। एक निष्ठावान समाजवादी के रूप में उन्होंने मलयालम भाषा के प्रभावशाली दैनिक ‘मातृभूमि’ का नेतृत्व करते हुए पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र को समृद्ध किया। ’’

गौरतलब है कि मलयाली लेखक-पत्रकार और राज्यसभा सदस्य एमपी वीरेंद्र कुमार का बृहस्पतिवार को कोझीकोड में दिल का दौरा पड़ने से एक निजी अस्पाताल में निधन हो गया है। वह 84 वर्ष के थे। वीरेंद्र कुमार मार्च 2018 में केरल से राज्यसभा के लिए निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में निर्वाचित हुए थे। उन्हें वाम लोकतांत्रिक मोर्चे (एलडीएफ) का समर्थन हासिल था। वे समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) के तीन बार अध्यक्ष (चेयरमैन) रह चुके थे और निधन के समय निदेशक बोर्ड के सदस्य थे ।

वीरेंद्र कुमार का निधन लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष अभियानों के लिए बड़ी क्षति है: विजयन

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने राज्यसभा सदस्य एम पी वीरेंद्र कुमार के निधन पर शोक जताया और कहा कि यह लोकतांत्रिक एवं धर्मनिरपेक्ष अभियानों के लिए एक बड़ी क्षति है। वीरेंद्र कुमार प्रमुख मलयालम दैनिक ‘मातृभूमि’ के प्रबंध निदेशक थे। वह पीटीआई निदेशक मंडल के सदस्य भी थे।

विजयन ने कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने प्रेस की स्वतंत्रता से कभी समझौता नहीं किया और मीडिया उद्योग में उनका बहुमूल्य योगदान है। उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट में लिखा, ‘‘अपनी अंतिम सांस तक उन्होंने सांप्रदायिक एवं विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ अथक लड़ाई लड़ी। विकास के विषय पर उनकी बहुत अच्छी पकड़ थी और वह एक अग्रणी पर्यावरणविद भी थे। मैं उनके संबंधियों और सहकर्मियों के प्रति संवदेना व्यक्त करता हूं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह वीरेंद्र कुमार को दशकों से निजी तौर पर जानते थे। उन्होंने याद किया कि किस तरह दोनों ने आपातकाल में मिलकर संघर्ष किया था और कुछ समय के लिए राजनीतिक आस्था अलग होने के बाद भी दोनों के संबंध बने रहे।

विजयन ने कहा कि कुमार ने राज्य में कोविड-19 के हालात से निपटने पर विधायकों और सांसदों की हाल ही में हुई संयुक्त बैठक में महत्वपूर्ण विचार रखे थे। जानेमाने लेखक और वक्ता, 84 वर्षीय वीरेंद्र कुमार का बृहस्पतिवार रात को दिल का दौरा पड़ने से कोझिकोड के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार वायनाड के कालपेट्टा में आज शाम किया जाएगा। 

टॅग्स :केरलरामनाथ कोविंदपिनाराई विजयनराहुल गांधीसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी