लाइव न्यूज़ :

मंदिर के गुंबद से टकराने के बाद एमपी के रीवा में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 1 पायलट की मौत, प्रशिक्षु पायलट भर्ती

By अनिल शर्मा | Updated: January 6, 2023 11:55 IST

चोरहटा पुलिस थाना प्रभारी पटेल ने बताया कि हादसे में घायल सोनू यादव को रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। 

Open in App
ठळक मुद्देरीवा हवाई पट्टी के पास एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मंदिर के गुंबद से टकराने के बाद ये हादसा हुआ। एक पायलट की मौत हो गई है जबकि प्रशिक्षु पायलट घायल हो गया।

रीवाः मध्य प्रदेश में रीवा हवाई पट्टी के पास एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एक अधिकारी ने बताया कि मंदिर के गुंबद से टकराने के बाद ये हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि हादसे में विमान में सवार प्रशिक्षक पायलट की मौत हो गई, जबकि एक प्रशिक्षु पायलट घायल हो गया।

चोरहटा पुलिस थाना प्रभारी जेपी पटेल ने बताया कि प्रक्षिक्षण विमान बृहस्पतिवार देर रात लगभग 11.30 बजे रीवा चोरहटा हवाई पट्टी से उड़ान भरने के बाद तीन किलोमीटर दूर एक मंदिर के गुंबद और पेड़ से टकराने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

रीवा के जिलाधिकारी मनोज पुष्प ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, ‘‘प्रशिक्षण विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार पटना (बिहार) निवासी कैप्टन विमल कुमार (50) की दुखद मौत हो गई, जबकि जयपुर (राजस्थान) का रहने वाला प्रशिक्षु पायलट सोनू यादव (23) घायल हो गया।’’

चोरहटा पुलिस थाना प्रभारी पटेल ने बताया कि हादसे में घायल सोनू यादव को रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण खराब मौसम और इलाके में व्याप्त कोहरा बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :विमान दुर्घटनारीवाMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो