लाइव न्यूज़ :

मप्र: आधार कार्ड नहीं दिखाने पर टोस्ट विक्रता की पिटाई

By भाषा | Updated: August 27, 2021 01:25 IST

Open in App

देवास जिले में दो लोगों ने सड़क पर टोस्ट बेचने वाले 45 वर्षीय मुस्लिम व्यक्ति की कथित तौर पर पिटाई कर दी क्योंकि वह अपनी पहचान साबित करने के लिए उन्हें आधार कार्ड नहीं दिखा सका। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। महज चार दिन पहले इंदौर में भी मुस्लिम चूड़ी विक्रेता के साथ मारपीट की घटना हुई थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि बुधवार दोपहर को अमलताज गांव के रहने वाले जहीर खान से दो अज्ञात लोगों ने आधार कार्ड दिखाने को कहा। जहीर ने कहा कि उसके पास कार्ड नहीं है तो उन लोगों ने उसके साथ गाली गलौच की और उसे कथित तौर पर लाठी, बेल्ट से पीटा। शर्मा ने बताया कि आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि खान ने बुधवार शाम को हाटपिपलिया थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण