लाइव न्यूज़ :

MP: आदिवासी छात्रा से शिक्षक ने उतरवाया गंदी यूनिफॉर्म, 2 घंटे तक बिना कपड़ों के रही छात्रा, अध्यापक निलंबित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 25, 2022 14:39 IST

शहडोल जिले के जयसिंहनगर ब्लॉक के जन शिक्षा केंद्र पौड़ी के तहत शासकीय प्राथमिक स्कूल बरा टोला में शुक्रवार को हुई इस घटना की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें कक्षा पांच की छात्रा केवल अपने अधोवस्त्र पहनी खड़ी नजर आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देइस वीडियो में छात्रा के पास में कुछ अन्य छात्राएं भी खड़ी नजर आ रही हैं।जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त ने शिक्षक त्रिपाठी को निलंबित कर दिया है।

शहडोलः मध्य प्रदेश में 10 साल की आदिवासी छात्रा से अन्य छात्राओं के सामने कथित तौर पर अपनी गंदी यूनिफॉर्म उतारने के लिए कहने पर एक स्कूल शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। शहडोल जिले के जयसिंहनगर ब्लॉक के जन शिक्षा केंद्र पौड़ी के तहत शासकीय प्राथमिक स्कूल बरा टोला में शुक्रवार को हुई इस घटना की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें कक्षा पांच की छात्रा केवल अपने अधोवस्त्र पहनी खड़ी नजर आ रही है और शिक्षक श्रवण कुमार त्रिपाठी उसकी यूनिफॉर्म धोते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस वीडियो में छात्रा के पास में कुछ अन्य छात्राएं भी खड़ी नजर आ रही हैं। कुछ ग्रामीणों ने दावा किया कि छात्रा को उसकी यूनिफॉर्म सूखने तक करीब दो घंटे तक इसी हालत में स्कूल परिसर में रहना पड़ा। उन्होंने बताया कि यूनिफॉर्म सूख जाने के बाद छात्रा को इसे पहनाकर कक्षा में पढ़ने के लिए भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक, शिक्षक त्रिपाठी ने खुद को ‘स्वच्छता मित्र’ बताते हुए अधोवस्त्र पहनी आदिवासी छात्रा के साथ अपनी फोटो खिंचवाकर उसे विभाग के सोशल मीडिया ग्रुप में साझा कर दिया। मामले की जानकारी जब ग्रामीणों को मिली तो उन्होंने इस संबंध में स्कूल के प्रधानाध्यापक के समक्ष नाराजगी जताते हुए आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

वहीं, जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त ने शिक्षक त्रिपाठी को निलंबित कर दिया है। जनजातीय कार्य विभाग, शहडोल के सहायक आयुक्त आनंद राय सिन्हा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘शुक्रवार देर रात यह फोटो मेरे संज्ञान में आई। फोटो में दिख रहा है कि स्कूल के सहायक शिक्षक त्रिपाठी छात्रा के गंदे कपड़े उतरवाकर उसे अन्य छात्राओं के सामने धो रहे हैं। इस दौरान वह बालिका वहीं खड़ी है।’’ सिन्हा के मुताबिक, यह फोटो संज्ञान में आने के बाद उन्होंने कार्रवाई करते हुए शनिवार को सहायक शिक्षक त्रिपाठी को निलंबित कर दिया है। सिन्हा ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) जयसिंहनगर द्वारा की जा रही है। 

टॅग्स :Madhya PradeshLokmat hindi news
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव