लाइव न्यूज़ :

इंदौर में आवारा कुत्तों की समस्या: हर दिन 400 लोगों को काट रहे डॉग?, 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी, 2.5 लाख आवारा कुत्ते, 30 हजार की नसबंदी अभी बाकी

By मुकेश मिश्रा | Updated: April 16, 2025 10:05 IST

इंदौर में फिलहाल करीब 2.5 लाख आवारा कुत्ते हैं, जिनमें से लगभग 30 हजार की नसबंदी अभी बाकी है।

Open in App
ठळक मुद्दे नसबंदी अभियान के बावजूद समस्या पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। आयुक्त शिवम वर्मा, अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।नगर निगम इंदौर भी तथ्यात्मक और मजबूत आधार के साथ रिव्यू पिटिशन दाखिल करेगा।

इंदौरः देश के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में पहचान बना चुके इंदौर में अब आवारा कुत्तों की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है। शहर में डॉग बाइट्स की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे नागरिकों में दहशत का माहौल है। नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार, इंदौर में प्रतिदिन औसतन 400 लोग कुत्तों के काटने का शिकार हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते एक साल में डॉग बाइट्स के मामलों में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इंदौर में फिलहाल करीब 2.5 लाख आवारा कुत्ते हैं, जिनमें से लगभग 30 हजार की नसबंदी अभी बाकी है।

नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे नसबंदी अभियान के बावजूद समस्या पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मंगलवार को स्मार्ट सिटी कार्यालय में निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर इस मुद्दे पर गंभीर चर्चा की। बैठक में निगम आयुक्त शिवम वर्मा, अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

महापौर ने नसबंदी अभियान की प्रगति रिपोर्ट ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान की गति और तेज की जाए। महापौर ने कहा कि यह समस्या केवल इंदौर की नहीं, बल्कि देश के कई शहरों की है। सुप्रीम कोर्ट में इस विषय को लेकर पहले से कई याचिकाएं लंबित हैं। ऐसे में नगर निगम इंदौर भी तथ्यात्मक और मजबूत आधार के साथ रिव्यू पिटिशन दाखिल करेगा।

ताकि राष्ट्रीय स्तर पर इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जा सके। विशेषज्ञों का मानना है कि इंदौर में सफाई व्यवस्था बेहतर होने के कारण कुत्तों के लिए भोजन के स्रोत कम हो गए हैं। पहले कचरे के ढेर से कुत्ते खाना ढूंढ लेते थे, लेकिन अब कचरा सीधे घरों से उठाया जाता है, जिससे कुत्तों को भोजन नहीं मिल पा रहा है।

भूख और तनाव के कारण कुत्ते अधिक आक्रामक हो गए हैं और इंसानों पर हमले की घटनाएं बढ़ी हैं। नगर निगम ने नसबंदी के साथ-साथ जनजागरूकता अभियान चलाने और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही, पशु प्रेमियों और एनजीओ के सहयोग से कुत्तों के लिए भोजन-पानी की व्यवस्था की जा रही है।

इंदौर नगर निगम का यह प्रयास न केवल शहरवासियों के लिए राहत लेकर आएगा, बल्कि अन्य शहरों के लिए भी एक मिसाल बनेगा। प्रशासन की सक्रियता और नागरिकों की जागरूकता से ही डॉग बाइट्स की घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

टॅग्स :इंदौरMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम