लाइव न्यूज़ :

मप्र : हरदा जिले के कब्रिस्तान में एक व्यक्ति की पिटाई, छह लोगों पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: August 31, 2021 15:14 IST

Open in App

मध्य प्रदेश के हरदा जिले के कब्रिस्तान में कुछ लोगों ने 22 वर्षीय एक युवक की कथित तौर पर पिटाई कर दी। इस मामले में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उनमें से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना सोमवार को हुई। हरदा की अनुविभागीय अधिकारी, पुलिस (एसडीओपी) हिमानी मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि पीड़ित कुलदीप योगी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ सोमवार की शाम को मामला दर्ज किया गया है। योगी ने आरोप लगाया है कि उसे कब्रिस्तान में बुला कर कुछ लोगों ने पीटा है। कुलदीप उड़ा गांव का रहने वाला है।उन्होंने कहा कि शिकायत के आधार पर आसिफ, फिरोज, शोएब, आरिफ, अखलाक और सैफ के खिलाफ भादंवि की धारा 294, 323 एवं 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इन सभी की उम्र करीब 20 साल के आसपास है।पीड़ित कुलदीप योगी ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘मेरे गांव के ही कुछ युवकों ने मुझे फोन करके कब्रिस्तान बुलाया और वहां पहुंचने पर मेरी पिटाई कर दी। युवकों का कहना था कि इलाके में हमारा ही प्रभाव रहेगा, और किसी का नहीं।’’उसने दावा किया कि आरोपियों ने घटना का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाल दिया।सोशल मीडिया पर आए इस वीडियो में युवकों का एक समूह इस व्यक्ति की पिटाई करते हुए दिखाई दे रहा है, और पृष्ठभूमि में एक हरियाणवी गीत सुनाई दे रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र : हरदा जिले के कब्रिस्तान में एक व्यक्ति की पिटाई, छह लोगों पर मामला दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम