लाइव न्यूज़ :

MP News: बच्चों को सांता क्लॉज बनाया तो खैर नहीं! अफसर का अजीबोगरीब फरमान

By आकाश सेन | Updated: December 21, 2023 14:47 IST

भोपाल एमपी के शाजापुर में जिला शिक्षा अधिकारी ने क्रिसमस को लेकर एक आदेश जारी किया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश दिया है कि प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में बच्चों को जबरन सेंटा क्लॉज नहीं बनाया जा सकता है। इस आदेश में कहा गया है कि छात्रों को सेंटा क्लॉज बनाने से पहले परिजनों की अनिमति ली जाए।

Open in App
ठळक मुद्देशाजापुर में क्रिसमस को लेकर अजब फरमान जारी।छात्रों को सेंटा बनाने से पहले परिवार वालों की अनुमति लेना है जरूरी।आदेश का पालन ना करने में होगी सख्त कार्रवाई ।

भोपाल: मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में एक नया फरमान जारी हुआ है। हिन्दू संगठनों के विरोध को देखते हुए शिक्षा विभाग के जिला अधिकारी विवेक दुबे ने जिले के सभी स्कूलों के लिए आदेश जारी किए है।  जिसमें क्रिसमस के मौके पर छात्रों को सांता क्लॉज बनाने से पहले निजी विद्यालयों को बच्चों के अभिभावकों से लिखित अनुमति लेनी होगी। जिला शिक्षा अधिकारी के हस्ताक्षर से जिले के सभी अशासकीय स्कूलों को यह आदेश भेजा गया है। जिला शिक्षा अधिकारी विवेक दुबे के नाम से जारी पत्र में कहा गया है कि यदि कोई स्कूल संचालक बिना माता-पिता की अनुमति के किसी भी बच्चे को सांता क्लॉज की वेशभूषा में कार्यक्रम में भाग दिलाता है, तो संबंधित स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। छात्रों को सेंटा क्लॉज बनाने से पहले लें परमिशन, जबरन थोपा आदेश तो होगा एक्शनजिला शिक्षा अधिकारी ने निर्देश दिया है कि प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में बच्चों को जबरन सेंटा क्लॉज नहीं बनाया जा सकता है। जिला शिक्षा अधिकारी विवेक दुबे ने लिखित आदेश जारी किया है। इस आदेश में कहा गया है कि छात्रों को सेंटा क्लॉज बनाने से पहले परिजनों की अनिमति ली जाए।परिवार वालों की अनुमति लेना है जरूरीइसके अलावा आदेश में यह भी कहा गया है कि क्रिसमस के मौके पर स्कूलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में छात्रों के भाग लेने के लिए पहले परिवार वालों की अनुमति ली जाए। आदेश के अनुसार, क्रिसमस ट्री, सेंटा क्लॉज, ड्रेसेज और कोई भी कैरेक्ट निभाने के लिए चुने गए बच्चों के अभिभावकों से लिखित परमिशन ली जाए।आदेश का पालन नहीं करने पर होगी कार्रवाईगौरतलब है  कि क्रिसमस के अवसर पर स्कूलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर हिंदू संगठनों ने विरोध जताया है। इसके चलते जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को निर्देश जारी किए हैं। कहा गया है कि आदेश का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :Madhya Pradeshभोपालक्रिसमसchristmasएजुकेशनEducation
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?