लाइव न्यूज़ :

मप्र लोकायुक्त ने महिला सरपंच की 19 करोड़ रुपए से अधिक की बेहिसाब संपत्ति का खुलासा किया

By भाषा | Updated: September 2, 2021 19:54 IST

Open in App

मध्यप्रदेश के रीवा जिले में एक महिला सरपंच के ठिकानों पर लोकायुक्त पुलिस के छापे में अब तक 19 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब संपत्ति का खुलासा हुआ है। इसमें दो महलनुमा बंगले, 30 से अधिक वाहन और निर्माण उद्योग में इस्तेमाल होने वाली मशीनरी शामिल हैं। रीवा के लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र वर्मा ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के बैजनाथ गांव की सरपंच सुधा सिंह के ठिकानों पर मंगलवार को छापेमारी की गयी और अब तक सिंह की 19 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति का पता चला है। उन्होंने कहा, ‘‘ सरपंच के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने उसके ठिकानों पर छापा मारा और यह छापेमारी बृहस्पतिवार को समाप्त हुई है और जब्त दस्तावेजों की जांच की जा रही है।’’ वर्मा ने कहा कि बेहिसाब संपत्ति में दो करोड़ रुपए कीमत का स्विमिंग पूल सहित एक महलनुमा बंगला, डेढ़ करोड़ रुपए का एक और मकान, 20 लाख रुपये के आभूषण, 3.50 लाख रुपए नकद और बैंक खाते में जमा रकम और 12.53 लाख रुपए की बीमा पॉलिसी शामिल है। अधिकारी ने कहा कि इसके अलावा, आठ करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के 75 भूखंडों के दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरपंच के संपत्ति में दो स्टोन क्रशर, एक मिक्सिंग मशीन, एक ईंट मशीन और निर्माण उद्योग में इस्तेमाल होने वाली भारी मशीनों सहित 30 वाहन भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सरपंच की जब्त की गई संपत्ति का कुल मूल्य 19 करोड़ रुपए से अधिक है। मामले में आगे जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला सरपंच की संपत्तियों पर छापेमारी, 11 करोड़ रुपये मूल्य की आय से अधिक संपत्तियों का पता चला

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया