लाइव न्यूज़ :

MP Ki Taja Khabar: इंदौर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2850 हुई, अब तक 109 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: May 22, 2020 12:06 IST

इंदौर में कोरोना वायरस का पहला मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है, जबकि जिले के अन्य स्थानों पर सख्त लॉकडाउन लागू है। 

Open in App
ठळक मुद्देदेश में शुक्रवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या एक लाख 18 हजार को पार कर गई है।भारत में कोरोना के पिछले 24 घंटों में 6088 मामले सामने आए हैं, जबिक 148 लोगों की मौत हो गई है।

देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटे के दौरान 76 नये मरीज मिले हैं। इसके साथ ही, जिले में महामारी की जद में आये लोगों की तादाद 2,774 से बढ़कर 2,850 पर पहुंच गयी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि कोविड-19 से संक्रमित पायी गयी 70 वर्षीय महिला और 65 वर्षीय पुरुष की यहां अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गयी। इसके बाद जिले में इस महामारी की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 109 पर पहुंच गयी है।

सीएमएचओ ने बताया कि कोविड-19 से दम तोड़ने वाले दोनों मरीज मधुमेह और अन्य बीमारियों से पहले ही जूझ रहे थे। उन्होंने बताया कि इलाज के बाद संक्रमणमुक्त होने पर जिले में कोविड-19 के 1,280 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। इस बीच, इंदौर संभाग के आयुक्त (राजस्व) आकाश त्रिपाठी ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिये हैं कि जिले में कोविड-19 से मरीजों की मृत्यु के सभी प्रकरणों की छानबीन की जाये और इसकी ऑडिट रिपोर्ट तैयार की जाये। कोविड-19 का प्रकोप कायम रहने के कारण मद्देनजर इंदौर जिला रेड जोन में बरकरार है। 

भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़े

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, कोरोना के पिछले 24 घंटों में 6088 मामले सामने आए हैं, जबिक 148 लोगों की मौत हो गई है। कोविड-19 के अब कुल मामलों की संख्या एक लाख, 18 हजार, 447 पहुंच गई है, जिसमें से 66 हजार, 330 मामले अभी सक्रिय हैं। राहत की बात यह है कि अभी तक 48 हजार, 534 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, इस घातक वायरस से 3583 लोगों की जान जा चुकी है।

टॅग्स :मध्य प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियामध्य प्रदेशइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस