लाइव न्यूज़ :

JEE 2022: 10वीं फेल वेल्डिंग का काम करने वाले के बेटे ने जेईई-मेन में हासिल किए 99.93 पर्सेंटाइल, ऑनलाइन पढ़ाई के लिए पिता ने पैसे उधार लेकर दिलाया था मोबाइल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 13, 2022 09:26 IST

JEE 2022: जेईई-मेन 2022 में 99.93 प्रतिशत अंक लाने के बाद दीपक ने कहा, ‘‘जिन बच्चों के पास पढ़ाई की सारी सुविधाएं होती हैं, उनके पास करियर के विकल्प भी बहुत होते हैं। मेरे पास ऐसे कोई खास विकल्प नहीं थे। लेकिन मुझमें पढ़ाई का जुनून है।’’

Open in App
ठळक मुद्देमजदूर के बेटे को जेईई-मेन 2022 में 99.93 प्रतिशत अंक मिले हैं।दीपक के पिता वेल्डिंग का काम करते है और पैसे उधार लेकर उसे पढ़ाते थे। ऐसे में दीपक आगे जाकर कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहता है।

JEE 2022: मध्यप्रदेश के देवास में वेल्डिंग का काम करने वाले एक व्यक्ति के बेटे ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन में 99.938 पर्सेंटाइल अंक हासिल कर अभावों में पढ़ने वाले नौनिहालों के सामने प्रेरक नजीर पेश की है। 

आपको बता दें कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन के परिणाम सोमवार को घोषित किए थे। इस परीक्षा में दीपक प्रजापति ने 99.938 पर्सेंटाइल अंक हासिल किए है। इसके बाद दीपक ने इंदौर में मंगलवार को संवाददाताओं बात की और अपनी तैयारी को लेकर अपना अनुभव साझा किया है। 

पिता है 10वीं फेल, मां नहीं जानती है जरा भी पढ़ना

बेहद सादे व्यक्तित्व वाले नौजवान ने बताया कि इंदौर के पास स्थित देवास में वेल्डिंग का काम करने वाले उनके पिता 10वीं फेल हैं और मां मामूली भी पढ़ी-लिखी नहीं हैं। इश पर बोलते हुए प्रजापति ने कहा, ‘‘जिन बच्चों के पास पढ़ाई की सारी सुविधाएं होती हैं, उनके पास करियर के विकल्प भी बहुत होते हैं। मेरे पास ऐसे कोई खास विकल्प नहीं थे। लेकिन मुझमें पढ़ाई का जुनून है।’’ 

बेटे की ऑनलाइन पढ़ाई के लिए पैसे उधार मांगकर खरीदा फोन

इंदौर में संवाददाताओं से बात करते हुए दीपक ने बताया कि उसकी पढ़ाई के लिए उसके पिता ने भी बहुत कष्ट उठाया है। दीपक ने बताया कि कोविड में जब क्लासेस बन्द हो गई थी और पढ़ाई ऑनलाइन हो गई थी, तब उसके पिता ने उसके लिए एक मोबाइल खरीदी थी। 

उसने बताया कि उसके पिता के पास मोबाइल के पैसे नहीं थे, इस कारण उसके पिता ने पैसे उधार लेकर उसके लिए मोबाइल ली ताकि वह अपनी पढ़ाई पूरी कर सके। 

दीपक ने यह भी बताया कि उसके पिता के पास उसे कोचिंग में पढ़ाने के लिए पैसे नहीं थे, फिर भी वह रिश्तेदारों से पैसे उधार मांगकर उसकी कोचिंग कराते थे। उसने यह भी कहा कि वह जहां रहता है, वहां केवल एक ही कमरा है और उसमें चार लोग रहते है। 

अब कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहते है दीपक प्रजापति 

दीपक प्रजापति ने बताया कि उनकी 10वीं तक की पढ़ाई एक सरकारी स्कूल में हुई और वह 11वीं तथा 12वीं कक्षा निजी स्कूल से पास हुए है। प्रजापति ने कहा कि अब वह देश के किसी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की पढ़ाई का सपना पूरा करना चाहते हैं, जो उन्होंने 10वीं में दाखिला लेने के बाद से देखना शुरू किया था।  

टॅग्स :जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम मेनMadhya Pradeshइंदौरएग्जाम रिजल्ट्सexamकंप्यूटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ