लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात, 3 गावों के घरों में पानी घुसना शुरू, सीएम ने लोगों से की ये अपील

By अनिल शर्मा | Updated: August 17, 2022 10:05 IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा, हमारा प्रयास है कि बांधों से पानी नियंत्रित करके निकाले। कुछ गांवों में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो सकती है, सावधानी रखें।

Open in App
ठळक मुद्देनर्मदापुरम के डीएम नीरज सिंह ने बताया कि 3 गांव के कुछ घरो में पानी घुसा है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी हालात पर नजर बनाए हुए हैं। ज्यादा खराब इलाकों में एसडीआरएफ की टीमें तैनात कर दी गई हैं।

मध्य प्रदेश:  पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश होने के कारण नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नर्मदापुरम में नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। छतरपुर में सुजारा बांध पर जलस्तर बढ़ने के चलते पानी धसान नदी में छोड़ा गया है जिसको लेकर प्रशासन अलर्ट पर है। 

नर्मदापुरम के जिलाधिकारी नीरज कुमार सिंह ने कहा कि हर जगह हमारी टीम मौजूद है। अगर हालात खराब होंगे तो हम लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करेंगे। बकौल नीरज सिंह, 3 गांव के कुछ घरो में पानी घुसा है। 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी हालात पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। ज्यादा खराब इलाकों में एसडीआरएफ की टीमें तैनात कर दी गई हैं। शिवराज ने कहा, हमारा प्रयास है कि बांधों से पानी नियंत्रित करके निकाले। कुछ गांवों में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो सकती है, सावधानी रखें। बकौल मुख्यमंत्री- जहां पानी ज्यादा भरने की संभावना है, वहां SDRF की टीमें भेज दी हैं। प्रशासन कहे तो घर खाली करके पशुओं के साथ ऊंचे स्थानों पर जाएं।

इन इलाकों में हुई जबरदस्त बारिश

भोपाल, विदिशा, नर्मदापुरम, अशोकनगर, गुना, सागर में विशेष तौर पर नर्मदा के कैचमेंट एरिया में मण्डला, डिण्डोरी से जबलपुर, हरदा, नर्मदापुरम से सीहोर और रायसेन तक काफी बारिश हुई। बारना, तवा और कोलार बांध के गेट खोलने पड़े। नर्मदा का जलस्तर खतरे के निशान को छू रहा है।

 

टॅग्स :Madhya Pradeshबाढ़Flood
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

क्राइम अलर्टडीजीपी कैलाश मकवाना ने खौफ टेक्स से संबंधित सभी मामले में दिया आदेश, लारेंस के गुर्गे हेरी बाक्सर गैंग पर प्रदेश की एसटीएफ कसेगी शिकंजा

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी