लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के सियासी संकट के बीच शिवराज सिंह चौहान ने की अमित शाह से मुलाकात

By भाषा | Updated: March 10, 2020 06:01 IST

मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार का संकट गहराता जा रहा है। कई दिनों से उठापठक झेल रही एमपी की कमलनाथ सरकार और कांग्रेस के सामने सरकार बचाने की चुनौती है। दरअसल, पार्टी के करीब 17 विधायक बेंगलुरु जा पहुंचे हैं और ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित उनके समर्थक माने जाने वाले 27 विधायकों के फोन बंद हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश में विपक्षी भाजपा ने होली के दिन ही विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है।सूत्रों ने बताया कि यह बैठक मंगलवार शाम छह बजे आहूत की गई है और भाजपा ने अपने सभी 107 विधायकों को इसमें शामिल होने के लिए कहा है।

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश में मंगलवार को अचानक तेजी से बदले राजनीतिक घटनाक्रम में कमलनाथ सरकार पर संकट की अटकलों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गृह मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह से मुलाकात की। सूत्रों ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच यह बैठक करीब दो घंटे तक चली और समझा जाता है कि इस बैठक में मध्यप्रदेश के राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा हुई।इससे पहले चौहान ने पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा से भी मुलाकात की। वहीं दूसरी ओर मध्यप्रदेश में विपक्षी भाजपा ने होली के दिन ही विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। सूत्रों ने बताया कि यह बैठक मंगलवार शाम छह बजे आहूत की गई है और भाजपा ने अपने सभी 107 विधायकों को इसमें शामिल होने के लिए कहा है।वहीं मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार का संकट गहराता जा रहा है। कई दिनों से उठापठक झेल रही एमपी की कमलनाथ सरकार और कांग्रेस के सामने सरकार बचाने की चुनौती है। दरअसल, पार्टी के करीब 17 विधायक बेंगलुरु जा पहुंचे हैं और ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित उनके समर्थक माने जाने वाले 27 विधायकों के फोन बंद हैं। 

कमलनाथ के समर्थक 16 मंत्रियों ने सोमवार को देर रात इस्तीफा दे दिया है और कमलनाथ ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है। हालांकि, अभी तक कमलनाथ ने इस्तीफा नहीं दिया है। इस्तीफा देने वाले 16 मंत्रियों में से एक पीसी शर्मा का कहना है कि इस्तीफा इसलिए दिया गया ताकि कैबिनेट का पुनर्गठन किया जा सके और रूठों को मनाया जा सके।

टॅग्स :मध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहानअमित शाहकमलनाथज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए