लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: आखिर क्यों बिजली के खंभे पर चढ़े कांग्रेस विधायक, गांव वालों की मुसिबत को ऐसे किया दूर, देखें वायरल वीडियो

By आजाद खान | Updated: November 3, 2022 15:54 IST

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल इस तरह के काम करते हुए नजर आए है। इससे पहले भी उन्होंने ऐसा एक काम किया था जिस कारण उन्हें जेल भी जाना पड़ा था।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक को बिजली के खंभे पर चढ़ा पाया गया है। बताया जा रहा है कि बिजली की समस्या को दूर करने के लिए विधायक खंभे पर चढ़े थे।

भोपाल: कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल को बिजली के खंभे पर चढ़ते और उसके तार को जोड़ने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि ये वही विधायक है जो चंबल नहर में कूदकर गेट को तोड़ा था जिसके लिए उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। 

बताया जा रहा कि बिजली का बिल जमा नहीं होने पर अधिकारियों द्वारा पूरे गांव की लाईट काट दी गई थी। ऐसे में विधायक ने बिजली के तार को जोड़कर फिर से गांव वालों को बिजली दिलवाई है। 

क्या दिखा वीडियो में

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल बिजली के खंभे के पास खड़े है और उनके साथ कुछ और लोग वहां मौजूद है। वीडियो में यह देखा गया है कि विधायक खंभे पर चढ़ते है और बिजली का तार जोड़ने लगते है। 

विधायक को हाथ में प्लास लेकर तारों को जोड़ते हुए देखा गया है। उनके साथ एक और आदमी भी खंभा पर चड़ा है जो वह भी तार को ठीक कर रहा है। विधायक ने बिना किसी सावधानी और किट के ऐसे ही खंभे पर चढ़ गए थे जिसे लेकर उसकी सुरक्षा पर भी चर्चा हो रही है। 

क्या है पूरा मामला

यह घटना श्योपुर विधानसभा क्षेत्र के काठोदी गांव का है जहां पर बिजली के बिल को जमा नहीं करने पर अधिकारियों ने गांव वालों की लाईट को काट दी थी। इस बात की खबर जब विधायक को मिली तो उन्होंने मामले में अधिकारियों से बात की थी, लेकिन वे बिजली वापस से देने के पक्ष में नहीं दिखे थे। 

ऐसे में विधायक ने खुद से गांव में बिजली देने की ठान ली और इसके लिए वे खुद ही बिजली के खंभे पर चढ़ गए। विधायक ने एक शख्स की मदद ली और दोनों ने मिलकर गांव वालों को फिर से बिजली दिलाई। 

इससे पहले भी विधायक इस तरीके से काम कर चुके है। वे चंबल नहर में कूदकर गेट तोड़ने के आरोप में जेल भी जा चुके है। 

टॅग्स :कांग्रेसवायरल वीडियोMadhya PradeshMLA
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल