लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश: छिंदवाड़ा हादसे पर मुख्यमंत्री का सख्त रुख, कोल्ड्रिफ सिरप प्रतिबंधित — कांग्रेस ने मागी जवाबदेही

By मुकेश मिश्रा | Updated: October 4, 2025 17:46 IST

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जाँच रिपोर्ट के बाद प्रदेश में इस सिरप की बिक्री पूरी तरह रोक दी गई है और राज्य-स्तरीय संयुक्त जाँच टीम बनाई गई है।  

Open in App

इंदौर/भोपाल: छिंदवाड़ा में हुई 11 बच्चों की मौत के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को कोल्ड्रिफ कप सिरप पर तत्काल प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जाँच में इस सिरप के नमूनों में 48.6% डाइएथिलीन ग्लाइकॉल जैसे जहरीले तत्व की पुष्टि हुई है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जाँच रिपोर्ट के बाद प्रदेश में इस सिरप की बिक्री पूरी तरह रोक दी गई है और राज्य-स्तरीय संयुक्त जाँच टीम बनाई गई है।  

वहीं कांग्रेस ने इस त्रासदी को लेकर सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया है और औषधि नियामक तंत्र की जवाबदेही तय करने की मांग की है। डॉ. यादव ने कहा कि मृत बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, वहीं उपचाररत बच्चों के इलाज का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

जाँच रिपोर्ट के अनुसार, तमिलनाडु के औषधि नियंत्रक द्वारा इस दवा को “नॉट ऑफ स्टैण्डर्ड क्वालिटी (NSQ)” घोषित किया गया है। चेन्नई की सरकारी औषधि परीक्षण प्रयोगशाला की रिपोर्ट में कोल्ड्रिफ सिरप में अत्यधिक डाइएथिलीन ग्लाइकॉल की मात्रा पाई गई है, जिसके चलते राज्य सरकार ने इस दवा की बिक्री, वितरण और उपयोग पर तत्काल रोक लगा दी है।

राज्य के औषधि नियंत्रक डॉ. दिनेश कुमार मौर्य ने सभी जिला औषधि अधिकारियों को आदेश जारी किया है कि इस दवा के स्टॉक को तत्काल सील किया जाए, परंतु नष्ट न किया जाए, ताकि जाँच पूरी की जा सके। मेसर्स स्रेसन फार्मास्यूटिकल द्वारा निर्मित अन्य दवाओं की बिक्री पर भी रोक लगा दी गई है।

 कांग्रेस की प्रतिक्रिया

कांग्रेस ने इस घटना को सरकार की गंभीर चूक बताया है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि फार्मास्यूटिकल कंपनियों की जाँच और दवा परीक्षण प्रणाली में भारी लापरवाही सामने आई है। उन्होंने मांग की है कि राज्य सरकार दोषियों के साथ-साथ निगरानी एजेंसियों की भी जवाबदेही तय करे और इस पूरे मामले की जाँच उच्चस्तरीय स्वतंत्र समिति से कराई जाए।कांग्रेस नेताओं ने मृतक बच्चों के परिजनों को अधिक मुआवजा देने की मांग करते हुए कहा कि यह केवल प्रशासनिक नहीं, मानवीय त्रासदी है, जिसकी जिम्मेदारी सरकार पर है।

टॅग्स :मोहन यादवMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"