लाइव न्यूज़ :

मप्र के मुख्यमंत्री ने की पत्थरबाजों के खिलाफ उम्रकैद की सजा वाला कानून बनाने की घोषणा

By भाषा | Updated: January 6, 2021 22:11 IST

Open in App

इंदौर, छह जनवरी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को घोषणा की कि राज्य में पथराव की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कानून बनाया जाएगा, जिसमें मुजरिमों के लिए उम्रकैद की सख्त सजा का प्रावधान होगा।

चौहान ने यहां एक सार्वजनिक सभा में कहा, "हम पत्थरबाजों के खिलाफ कड़ा कानून बना रहे हैं। (प्रस्तावित कानून के तहत) उन्हें भी आजीवन कारावास की सजा दिलायी जाएगी। इससे पहले उन्हें जेल से छूटने नहीं दिया जाएगा।"

उन्होंने कहा, "पत्थरबाज हर कहीं पत्थर चला देते हैं। वे जनता में आतंक फैलाने की कोशिश करते हैं और उसे डराते-धमकाते हैं।"

मुख्यमंत्री का यह बयान अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर जन-जागरण के लिए चंद रोज पहले पश्चिमी मध्यप्रदेश में निकाली गईं कुछ वाहन रैलियों पर पथराव और हिंसा की घटनाओं के बाद आया है।

चौहान ने कहा, "मैं मध्यप्रदेश की धरती पर लव जिहाद या ऐसा कोई काम किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करूंगा, जिसमें हमारी भोली-भाली बेटियों को बहलाया-फुसलाया जाता है, उनका दमन किया जाता है, उन्हें लालच दिया जाता है और फिर उनकी जिंदगी से खेला जाता है। हमने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़ा कानून बनाया है।"

उन्होंने कहा, "बहन-बेटियों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने वाले लोग सोच लें कि अब उन्हें छोटी-मोटी सजा नहीं होगी। मैं उनसे उनकी पूरी जिंदगी जेलों में चक्की पिसवाऊंगा। उन्हें आजीवन कारावास की सजा दिलवाई जाएगी।"

मुख्यमंत्री ने अपने दिन भर के इंदौर दौरे में 200 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 16 विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन किए। इनमें शहर के देवी अहिल्याबाई होलकर हवाईअड्डे पर अंतरराष्ट्रीय एयर कार्गो टर्मिनल और पिपल्याहाना क्षेत्र में फ्लाईओवर का लोकार्पण शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?