लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: विधानसभाध्यक्ष ने अपनी सुरक्षा के लिए लगाए विधानसभा के सुरक्षाकर्मी

By भाषा | Updated: May 29, 2019 01:46 IST

भाजपा ने कांग्रेस की अंदरुनी कलह को इस घटना का कारण बताया है। विधानसभा अध्यक्ष के नजदीकी सूत्र ने बताया कि लोकसभा चुनाव की आदर्श चुनाव आचार संहिता 10 मार्च को लागू हुई। इसके कारण प्रदेश सरकार द्वारा अध्यक्ष के निवास पर तैनात पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था से हटा लिये गये।

Open in App

मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने प्रदेश सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों में कमी किये जाने से कथित तौर पर नाराज होकर अपने निवास पर विधानसभा के सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया है। भाजपा ने कांग्रेस की अंदरुनी कलह को इस घटना का कारण बताया है।

विधानसभा अध्यक्ष के नजदीकी सूत्र ने बताया कि लोकसभा चुनाव की आदर्श चुनाव आचार संहिता 10 मार्च को लागू हुई। इसके कारण प्रदेश सरकार द्वारा अध्यक्ष के निवास पर तैनात पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था से हटा लिये गये।

उन्होंने बताया कि प्रजापति ने 15 दिन पहले गृह विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर उनकी सुरक्षा में तैनान पुलिसकर्मियों में कमी किये जाने पर सवाल करते हुए सुरक्षा बहाल करने के लिये कहा था। उन्होंने पत्र में स्पष्ट रुप से उल्लेख किया कि विधानसभा अध्यक्ष का पद संवैधानिक होता है।

उन्होंने कहा कि आचार संहिता समाप्त होने के दो दिन बाद अध्यक्ष ने पहले जैसी सुरक्षा व्यवस्था बहाल नहीं होने पर विधानसभा के सुरक्षाकर्मियों को अपने निवास पर तैनात कर दिया।

प्रजापति ने पीटीआई भाषा से इस पर अधिक कहने से इंकार करते हुए कहा कि इस मामले में प्रदेश के गृह मंत्री से सवाल करें। गृहमंत्री बाला बच्चन ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष से बात हो गयी है और उनकी सुरक्षा व्यवस्था अपग्रेड की जायेगी।

इस मामले में प्रदेश की सुरक्षा समिति निर्णय लेगी और दो-तीन दिनों में इसका समाधान कर दिया जायेगा।

विधानसभा के सुरक्षा निदेशक जे के शर्मा ने कहा कि विधानसभा के दो गार्ड और दो चौकीदार अध्यक्ष के निवास पर तैनात किये गये हैं। इस बीच, प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कमजोर प्रदर्शन के बाद यह घटना कांग्रेस के अंदरुनी कलह का परिणाम है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए